YouTube Removes Over 2 Million Videos: YouTube ने अपने कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन के चलते बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अक्टूबर और दिसंबर 2023 के बीच भारत में गूगल ने 2.25 करोड़ से ज्यादा वीडियो को अपने प्लेटफार्म से रिमूव कर दिया है। वीडियो हटाने की लिस्ट में भारत, अमेरिका और रूस जैसे देशों से भी आगे है। यूट्यूब के आंकड़ों के अनुसार, 1,243,871 वीडियो टेकडाउन के साथ सिंगापुर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर और जबकि अमेरिका से कंपनी ने 788,354 वीडियो डिलीट किए हैं जिसके बाद US तीसरे स्थान पर है।
वहीं इस लिस्ट में 770,157 वीडियो टेकडाउन के बाद इंडोनेशिया चौथे स्थान पर है। जबकि रूस में वीडियो टेकडाउन की संख्या 516,629 है, वैश्विक स्तर पर, इस अवधि (Q4 2023) के दौरान YouTube ने अपने कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन करने के कारण 9 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा वीडियो हटा दिए हैं। इनमें 96 प्रतिशत से ज्यादा वीडियो इंसानों द्वारा नहीं बल्कि AI या किसी सॉफ्टवेयर द्वारा बनाए गए थे।
इस वजह से डिलीट किए गए वीडियो
वीडियो को हार्मफुल और Hazardous Materials, चाइल्ड सेफ्टी , वायलेंट और ग्राफ़िक कंटेंट, Nudity और सेक्सुअल कंटेंट, गलत सूचना जैसे पैरामीटर्स पर कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन करने के लिए वीडियो को डिलीट किया गया है।
30 देशों की लिस्ट में भारत टॉप पर
लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि अक्टूबर और दिसंबर 2023 के बीच, YouTube के कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने के लिए भारत में 2.25 मिलियन से अधिक वीडियो हटा दिए गए थे। वीडियो हटाने के मामले में 30 देशों की लिस्ट में भारत टॉप पर है। यही नहीं कंपनी ने वीडियो प्लेटफॉर्म ने 2 करोड़ से अधिक यूट्यूब चैनल को भी बैन किया है।
गूगल ने इस कार्रवाई पर क्या कहा?
रिपोर्ट में बताया गया है कि जब किसी चैनल को बैन किया जाता है, तो उसके सभी वीडियो हटा दिए जाते हैं। इस टाइम पीरियड के दौरान चैनल लेवल पर हटाए गए ऐसे वीडियो की कुल संख्या 95,534,236 थी। वहीं गूगल का इस कार्रवाई पर कहना है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
10 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines