Xiaomi 14 Ultra Vs Samsung S24 Ultra: Xiaomi ने हाल ही में अपने दो नए तगड़े स्मार्टफोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया है जिसके बाद अब कंपनी ने इन्हें Mobile World Congress 2024 में भी पेश किया है। इसके अलावा, ब्रांड ने अन्य गैजेट जैसे Xiaomi Pad 6S Pro 12.4, Xiaomi Watch S3, Xiaomi Smart Band 8 Pro और Xiaomi Watch 2 को भी इस टेक शो में पेश किया है जो जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कुछ लोग अब कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Xiaomi 14 Ultra को Samsung S24 Ultra का कॉम्पिटिटर बता रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए फोन के आगे Samsung S24 Ultra कुछ फीका पड़ गया है लेकिन क्या सच में ऐसा है? चलिए जानते हैं कैसे…
Xiaomi 14 Ultra के स्पेक्स
Xiaomi 14 Ultra में एक हाई क्वालिटी एल्यूमीनियम फ्रेम मिलता है जिसके बैक में Xiaomi शील्ड ग्लास दिया गया है। स्मार्टफोन C8 WQHD+ 6.73-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 3200 x 1440, पिक्सल 522 पीपीआई और एक वेरिएबल 1-120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
Xiaomi 14 Ultra के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो फोन में क्वाड-कैमरा कॉन्फ़िगरेशन मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। क्वाड-कैमरा सेटअप को पूरा करने के लिए इसमें एक Leica 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा, Leica 120mm पेरिस्कोप कैमरा और Leica 12mm अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फोन के सभी चार कैमरा 8K 30fps में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
50MP सेंसर के साथ, यह 8K वीडियो में स्टेबल फुटेज देता है। प्राइमरी कैमरा 5x स्पीड में 4K 120fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। 4K रिज़ॉल्यूशन पर आप 60fps पर फुल-रेंज जूम का भी यूज कर सकते हैं। 4K 60fps पर डॉल्बी विजन शूटिंग का भी सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 4-माइक ऐरे सराउंड साउंड रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन मिलता है। इतना ही नहीं Xiaomi 14 Ultra भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है जो 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
Xiaomi 14 Ultra की कीमत
Xiaomi 14 Ultra दो कलर ऑप्शन ब्लैक और वाइट में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत EUR 1499 से शुरू होता है जो भारतीय रुपये में लगभग 1 लाख 34 रुपये है। इसी प्राइस में Samsung S24 Ultra भी मिल रहा है जो कहीं न कहीं ज्यादा फीचर्स ऑफर कर रहा है।
Samsung S24 Ultra ज्यादा बेहतर?
अगर फीचर्स को देखें तो सैमसंग ज्यादा बेहतर फीचर्स ऑफर कर रहा है हमें नहीं लगता Xiaomi के इस नए फोन के आने से सैमसंग की सेल्स पर कुछ असर पड़ेगा। जहां Xiaomi 50MP प्राइमरी कैमरा ऑफर कर रहा है वही S24 अल्ट्रा में 200MP का कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा सैमसंग AI फीचर्स भी पेश कर रहा है जिसका कोई मुकाबला नहीं है। सैमसंग भी 1,39,999 रुपये के प्राइस पर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पेश कर रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines