एक्स (ट्विटर) यूजर्स को उस समय माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार रात अचानक से एक्स और एआई चैटबॉट ग्रोक ने काम करना बंद कर दिया. अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने एक्स के ठप पड़ जाने का दावा किया. कई यूजर्स ने बताया कि एक्स को यूज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार वेबसाइट रिस्पॉन्स में दिक्कतें हुई, कुछ यूजर्स को पोस्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
दुनिया के कई देशों में यूजर्स को हुई समस्या
भारत सहित दुनिया के अन्य कोनों से भी एक्स के डाउन होने की खबरें आ रही हैं. वेबसाइट और ऐप दोनों ही पूरी तरह लोड नहीं हो रहे. यूजर्स को वेबसाइट पर ब्लैंक स्क्रीन या क्लाउडफ्लेयर एरर पेज दिखाई दे रहे हैं. हालांकि एक्स की तरफ से समस्या की वजह को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. डाउन डिटेक्टर जैसे ट्रैकिंग पोर्टल पर रिपोर्ट्स में उछाल दिखाई दिया, खासकर ब्रिटेन में दोपहर तीन बजे के आसपास एक्स के डाउन होने की रिपोर्ट की गई थी.
यह भी पढ़ें: सैटेलाइट से चलेगा Maps और मैसेज! iOS 27 के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान, लीक्स में खुलासा
पहले भी डाउन हुआ था एक्स (X)
यह खराबी वैश्विक स्तर पर वेबसाइट से लेकर मोबाइल ऐप्स तक सभी प्लेटफॉर्म्स पर देखी गई. पिछले हफ्ते की एक अन्य गड़बड़ी के बाद यह नई समस्या सामने आई है, जो एलन मस्क के स्वामित्व वाले इस मंच और उसके चैटबॉट ग्रोक को लेकर हो रही तीखी आलोचनाओं के बीच हुई है. ग्रोक यूजर्स को भी एआई चैटबॉट इस्तेमाल करने में समस्या का सामना करना पड़ा है. एक्स पर आउटेज के दौरान अक्सर साइट तो लोड हो जाती है लेकिन पोस्ट्स गायब रहते हैं, मगर इस बार स्थिति और गंभीर रही. कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है.
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines