X Block Feature: हाल ही में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया गया है। कंपनी के मालिक ने सिर्फ ट्विटर का नाम ही नहीं बदला बल्कि प्लेटफॉर्म से नीली चिड़िया को उड़ा भी दिया है। इसके साथ ही कई नए बदलाव भी किए जा रहे हैं। जी हां, ट्विटर अब एक्स के नाम से जाना जाता है। जबकि, प्लेटफॉर्म का लोगो बदलकर एक्स का सिम्बल हो चुका है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 18 अगस्त, शुक्रवार को एक कमेंट का रिप्लाई करते हुए ब्लॉक फीचर को हटाने की पुष्टी की गई है, जिसे कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने अलग तरह से हरी झंडी दिखा दी है।
सरल भाषा में कहें तो सीईओ लिंडा का कहना है कि एक्स पर अकाउंटों को ब्लॉक और म्यूट करने की क्षमता पहले से कुछ बेहतर होगी। ऐसे में यूजर्स के लिए एक्स पर सेफ्टी और तगड़ी हो सकेगी।
यूजर्स की सुरक्षा कंपनी सबसे पहले रखेगी ध्यान
इससे पहले एक्स के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया था कि ब्लॉक को एक फीचर के रूप में हटाया जा रहा है, जो सिर्फ डीएम में उपलब्ध होगा। इसी के साथ ही कई यूजर्स ने एलन को विवादों में घेरते हुए यूजर्स की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए थे। वहीं, सीईओ लिंडा ने ब्लॉक और म्यूट करने की क्षमता वाले फीचर्स के बारे में बताते हुए कहा कि यूजर्स की सुरक्षा कंपनी की नंबर एक प्राथमिकता थी और रहेगी।
ब्लॉक और म्यूट को कर रहे हैं बेहतर
सीईओ ने ये भी कहा कि वो वर्तमान स्थिति से और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक और म्यूट फीचर को तैयार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यूजर्स से फीडबैक देने के लिए कहा। साथ ही सीईओ ने बताया कि उन्होंने लेखक-कार्यकर्ता मोनिका लेविंस्की की ब्लॉक को हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील का जवाब देते हुए प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया।
(Xanax)
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines