सिरेमिक शील्ड से बनी है iPhone की स्क्रीन
जानकारी के मुताबिक, आईफोन की स्क्रीन सिरेमिक शील्ड मैटेरियल से बनी होती है। फ्रंट ग्लास भी सिरेमिक से बना होता है। इसे एप्पल ने को-डवलप किया है। इसका उपयोग iPhone 12 के बाद से सभी iPhones (iPhone SE थर्ड जनरेशन को छोड़कर) आईफोन पर किया जाता है। वहीं एंड्रॉयड फोन की बात करें तो ज्यादातर में गोरिल्ला ग्लास आता है।
क्या है सिरेमिक शील्ड?
कहा जाता है कि सिरेमिक शील्ड एप्पल का गोरिल्ला ग्लास को जवाब देने के लिए बनाया गया था। हालांकि दोनों को कॉर्निंग कंपनी ने एप्पल के साथ मिलकर बनाया है। कॉर्निंग और एप्पल के बीच इसे लेकर समझौता भी हो चुका है। माना जाता है कि सिरेमिक शील्ड दूसरे ग्लासों की तुलना में 4 गुना तक ज्यादा मजबूत है।
नैनो क्रिस्टल
आईफोन में सिरेमिक नैनो-क्रिस्टल लगे हैं। इसे थोड़ा फ्लैक्सिबल माना जाता है। माना जाता है कि इसे 6 फीट की ऊंचाई से भी गिरा दिया जाए तो आसानी से इसे झेल सकता है। आईफोन की स्क्रीन पर लगे नैनो क्रिस्टल किसी भी प्रकार के डैमेज को रोकते हैं।
पिछले iPhones की तुलना में काफी बेहतर
साथ ही इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसका रिजिड स्ट्रक्चर स्क्रीन के टूटने की संभावना को भी कम कर देता है। सिरेमिक शील्ड पिछले iPhones की तुलना में काफी बेहतर है। ड्रॉप रसिस्टेंस के साथ यह क्लियर ऑप्टिकल परफॉर्मेंस और स्क्रैच रसिस्टेंस भी देता है। शायद यही वजह है कि इतनी ऊंचाई से भी गिरने के बावजूद आईफोन को जरा भी नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें : Whatsapp का बदल सकेंगे Look, जानिए कैसे
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
15 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
16 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
19 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
20 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
22 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines