हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

#WhatsAppDown: हो गया व्हाट्सएप डाउन, नहीं जा रहे मैसेज-ना सेंड हो रही तस्वीर-वीडियो

विज्ञापन

WhatsApp Down: प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप WhatsApp डाउन हो गया है। कई भारतीय यूजर्स इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ऐप पर ना कोई मैसेज जा रहा है और ना ही कोई वीडियो-तस्वीर साझा हो पा रही है। 25 अक्टूबर, मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब लोगों को ऐप (WhatsApp Down in India) पर इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है।

इसे लेकर ट्विटर पर कई यूजर्स ने शिकायत भी दर्ज की है। इसके अलावा Downdetector द्वारा भी व्हाट्सएप में आ रही दिक्कत की जानकारी दी गई है।

अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04e: आ गया सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, जानिए खासियत समेत अन्य जानकारी

विज्ञापन

Downdetector ने भी किया व्हाट्सएप डाउन की रिपोर्ट

व्हाट्सएप पर यूजर्स को मैसेज भेजने से लेकर रिसीव करने तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे लाखों-करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। वहीं, Downdetector की ओर से भी ऐप पर आ रही दिक्कत को रिपोर्ट किया गया है।

ट्विटर पर दी Downdetector ने जानकारी

Downdetector की ओर से ट्विटर पर लिखा कि WhatsApp के लिए यूजर्स द्वारा कहा जा रहा है कि 3:17 AM EDT से ये बंद हो गया है। वहीं, भारत में करीब आधे घंटे से यूजर्स को ऐप (#WhatsAppDown) पर मैसेज भेजने में समस्या आ रही है। हालांकि, अभी तक इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि WhatsApp में अभी तक डाउन की समस्या देखी जा रही है। यूजर्स ना तो मैसेज भेज पा रहे हैं और ना ही उनके पास कोई मैसेज ऐप के जरिए आ पा रहा है। ऐसे में यूजर्स को इसके ठीक होने का इंतजार करना पड़ेगा। अल्टरनेटिव के तौर पर आप फेसबुक मैसेजिंग ऐप या टेलीग्राम या फिर सिग्नल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – Vodafone Idea का यूजर्स को बड़ा झटका! चुपके से हटा दिए ये 3 लोकप्रिय Plans, जानिए सबकुछ

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब WhatsApp डाउन हुआ है। इस तरह की समस्या कई बार आ चुकी है। पिछले साल इस तरह की समस्या का कारण फेसबुक सर्वर में कोई खराबी आना बताया गया था। हालांकि, अब किस वजह से ऐसी दिक्कत आई है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola