हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp से सीधे दूसरे ऐप्स पर कर सकेंगे Message! आ रहा सबसे तगड़ा फीचर

Whatsapp Upcoming Features 2024: क्या आप जानते हैं व्हाट्सएप के जरिए आप जल्द ही सभी प्लेटफार्म पर मैसेज कर सकेंगे। कंपनी को इस कमाल के फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन

Whatsapp Upcoming Features 2024: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। प्लेटफार्म के जरिए आप मैसेज भेजने से लेकर मनी ट्रांफर जैसे कई काम चुटकियों में कर सकते हैं। यहां तक कि चैट बॉट का यूज करके तो ट्रैन की टिकट भी बुक कर सकते हैं लेकिन क्या हो अगर आप WhatsApp से ही सीधे किसी भी प्लेटफार्म जैसे टेलीग्राम, सिग्नल या किसी अन्य प्लेटफार्म पर मैसेज कर सकें। सुनने में कितना अच्छा लगता है। जी हां, जल्द ही ऐसा होने जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर आपको जल्द ही थर्ड पार्टी चैट का फीचर मिल सकता है।

इस कारण आ रहा ऐसा फीचर!

ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी यह फीचर यूरोपीय संघ के डिजिटल बाजार अधिनियम (डीएमए) द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ला रही है। यह बड़ी टेक कंपनियों को एक साथ जुड़ने में काफी मदद करेगा। आसान शब्दों में कहें तो, यह फीचर टेलीग्राम या सिग्नल जैसे एप्लिकेशन वाले यूजर्स के लिए व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज भेजने की सुविधा देगा, जिससे सेंडर के पास टेलीग्राम अकाउंट होने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी और व्हाट्सएप पर ही टेलीग्राम के मैसेज देख पाएगा।

वीडियो से जानें 10 Amazing WhatsApp New Features

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?

फिर एक बार स्पॉट हुआ फीचर!

यह फीचर पहली बार पिछले साल स्पॉट किया गया था, और अब इसे iOS वर्जन 24.2.10.72 पर लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा में देखा गया है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में इस फीचर का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप का नया फीचर किसी भी थर्ड पार्टी चैट को सीधे आपके व्हाट्सएप चैट पर दिखाएगा। हालांकि आप इस फीचर को मैन्युअल तौर पर कंट्रोल भी कर सकेंगे और चाहें तो इसे बंद भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब आएगा ये फीचर?

फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कंपनी कब तक इस फीचर को पेश करेगी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये फीचर हमें मार्च 2024 तक देखने को मिल सकता है। हालांकि ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इसे केवल यूरोपीय संघ के देशों में रहने वाले यूजर्स के लिए ही पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola