Whatsapp Upcoming Features 2024 : मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp का यूज आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। यह मैसेजिंग प्लेटफार्म इस वक्त बहुत से लोगों की पहली पसंद बना गया है। मैसेजिंग के अलावा किसी को पैसे भेजने हों या मेट्रो की टिकट बुक करनी हो, इस ऐप के जरिए कई काम आजकल मिनटों में हो जाते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने का फीचर पेश किया था। अब कंपनी ऐसे ही कई और फीचर्स को रोल आउट करने जा रही है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शेयर स्टेटस ऑन इंस्टाग्राम
हाल ही में मेटा ने अपने ऐप्स के बीच क्रॉस-प्लेटफॉर्म पोस्टिंग और शेयरिंग फीचर को फेसबुक के लिए पेश किया था। उदाहरण के लिए, आप एक ही रील को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक साथ पोस्ट कर सकते हैं या एक सिंगल टैप के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रेड पोस्ट शेयर कर सकते हैं या इंस्टाग्राम से फेसबुक पर मैसेज भेज सकते हैं लेकिन व्हाट्सएप अभी भी क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग के मेटा ऐप इकोसिस्टम से बाहर है। हालांकि जल्द ही ये बदलने वाला है और आप WhatsApp का स्टेटस डायरेक्ट इंस्टा पर शेयर कर सकेंगे।
वीडियो से भी जानें नए फीचर्स…
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
वीडियो कॉल पर म्यूजिक शेयर
व्हाट्सएप ने हाल ही में प्लेटफार्म पर स्क्रीन-शेयरिंग फीचर को पेश किया था अब कंपनी इसे भी एक कदम आगे लेकर जाना चाहती है और श्रीं शेयर के साथ म्यूजिक शेयर का ऑप्शन भी जल्द ला सकती है। यह आपको न केवल अपनी स्क्रीन को साझा करने की सुविधा देगा, बल्कि ऑडियो भी शेयर कर सकेंगे। यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।
व्हाट्सएप पर भी मिलेगा यूजरनेम
मेटा के इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित हर सोशल मीडिया ऐप में एक यूजरनेम मिलता है लेकिन अभी तक व्हाट्सएप पर ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती। हालांकि अब कंपनी प्लेटफ़ॉर्म के मोबाइल ऐप और वेब क्लाइंट दोनों पर इसकी टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल आपको अपने नंबर को दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना जरूरी है तभी आप किसी के साथ चैट कर सकते हैं लेकिन इस फीचर के आने के बाद आपको अपना नंबर शेयर करने की भी जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 hr agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
3 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
21 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines