WhatsApp Support Ending 2025: मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग और कॉलिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp दुनिया भर में काफी ज्यादा पॉपुलर है। ऐप के करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं और ये ऐप आजकल लगभग हर कोई अपने Android स्मार्टफोन या आईफोन में इस्तेमाल कर रहा है। WhatsApp लगातार ऐप में एक के बाद एक नए-नए फीचर्स को पेश कर रहा है जिसकी वजह से ऐप की मिनिमम रिक्वायरमेंट भी बढ़ रही है और कुछ पुराने फोन्स इन फीचर्स को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से अब कंपनी कुछ फोन्स से ऐप का सपोर्ट खत्म करने जा रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
रिपोर्ट में खुलासा
हाल ही में सामने आई HDblog की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 से ज्यादा Android स्मार्टफोन नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से WhatsApp का सपोर्ट खो देंगे। यह खास तौर से उन डिवाइस के लिए है जो अभी भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। WhatsApp के अलावा, इस बात की भी संभावना है कि Facebook और Instagram जैसे कुछ अन्य Meta ऐप भी जल्द ही इन डिवाइस पर काम करना बंद कर देंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ स्मार्टफोन HTC और LG जैसे ब्रांड के हैं, जिन्होंने सालों पहले स्मार्टफोन बनाना बंद कर दिया है।
इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp
- Samsung Galaxy S3
- Samsung Galaxy Note 2
- Samsung Galaxy Ace 3
- Samsung Galaxy S4 Mini
- Moto G (1st Gen)
- Motorola Razr HD
- Moto E 2014
- HTC One X
- HTC One X+
- HTC Desire 500
- HTC Desire 601
- HTC Optimus G
- HTC Nexus 4
- LG G2 Mini
- LG L90
- Nokia lumia 1020
- Sony Xperia Z
- Sony Xperia SP
- Sony Xperia T
- Sony Xperia V
ये भी पढ़ें : न कुंडी खड़काना, न चाबी ले जाना…Apple करने वाला है कमाल, Face ID से खुलेगा घर का ‘द्वार’
तुरंत कर लें ये एक काम
बता दें कि WhatsApp का एक्सेस खोने वाले सभी डिवाइस कम से कम 10 साल पुराने हैं। इसलिए, भले ही आपके पास 5 या 6 साल पुराना Android डिवाइस हो, WhatsApp बाकि फोन्स पर अच्छे से काम करेगा। हालांकि, अगर आपके पास ऊपर बताए गए स्मार्टफोन में से कोई एक है, तो हम आपको सभी व्हाट्सएप चैट का बैकअप Google अकाउंट में लेने की सलाह देते हैं ताकि नए स्मार्टफोन में सभी चैट को आसानी से रिस्टोर किया जा सके।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines