WhatsApp Support Ending: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप के आज दुनियाभर में काफी यूजर्स हैं। अपनी सिक्योरिटी और फीचर्स के लिए कंपनी हमेशा चर्चा में बनी रहती है। वहीं हाल ही में कंपनी ने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है जिसे सुनने के बाद काफी यूजर्स परेशान हैं। जी हां, हाल ही में मेटा ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि 24 अक्टूबर, 2023 से एंड्राइड OS वर्जन 4.1 या उससे निचे के वर्जन पर रन करने वाले स्मार्टफोन पर आप व्हाट्सएप यूज नहीं कर पाएंगे।
साथ ही कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में iPhone, सैमसंग, एलजी, सोनी समेत कई बड़े ब्रांड्स के फोन शामिल हैं। वहीं अगर आप भी लिस्ट में मौजूद किसी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तुरंत नए फोन में अपग्रेड कर लें। चलिए देखते हैं कौन-से हैं वो स्मार्टफोन्स…
इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp
- Iphone 5
- iPhone 5c
- Nexus 7
- सैमसंग गैलेक्सी एस 2
- आर्कोस 53 प्लैटिनम
- ग्रैंड एस फ्लेक्स जेडटीई
- ग्रैंड एक्स क्वाड V987 ZTE
- एचटीसी डिजायर 500
- हुआवेई एसेंड डी
- हुआवेई एसेंड डी1
- एचटीसी वन
- सोनी एक्सपीरिया जेड
- एलजी ऑप्टिमस जी प्रो
- सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस
- एचटीसी सेंसेशन
- मोटोरोला Droid रेज़र
- सोनी एक्सपीरिया S2
- मोटोरोला ज़ूम
- सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1
- आसुस ईई पैड ट्रांसफार्मर
- एसर आइकोनिया टैब A5003
- सैमसंग गैलेक्सी एस
- एचटीसी डिज़ायर एच.डी
- एलजी ऑप्टिमस 2एक्स
ये भी पढ़ें : 5,000mAh की बैटरी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम, साथ ही मिलेंगे कई बढ़िया फीचर्स
क्या नंबर भी हो जाएगा बंद?
व्हाट्सएप ने कहा कि वह यूजर्स को पहले सचेत करेगा और उन्हें कई बार अपग्रेड करने के लिए प्रेरित करेगा। अपडेट न होने पर व्हाट्सएप उन सभी डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा। जिसके बाद यूजर्स मैसेज या कॉल नहीं कर पाएंगे। आपका व्हाट्सएप पूरी तरह से बंद हो जाएगा। हालांकि इससे नंबर पर कोई असर नहीं होगा। जैसे ही आप नए फोन या एंड्राइड OS वर्जन 4.1 से ऊपर के किसी डिवाइस पर स्विच करेंगे तो आप फिर से व्हाट्सएप को यूज कर पाएंगे।
कैसे पता करें फोन का वर्जन
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स मेनू पर जाना होगा। सेटिंग्स > अबाउट फोन> सॉफ्टवेयर डिटेल्स पर टैप करें। इसके बाद आपको आपके फोन का एंड्राइड वर्जन दिखाई देगा। बता दें कि 24 अक्टूबर के बाद व्हाट्सएप डेवलपर्स टेक्निकल सपोर्ट और अपडेट देना पूरी तरह से बंद कर देगा। इससे हैकर्स आसानी से आपको निशाना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines