WhatsApp Payment History Checking Process: वक्त के साथ लोगों में बदलाव देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि लोगों ने कैश को छोड़ अब डिजिटल प्रक्रिया को अपनाना शुरू कर दिया है। छोटे से छोटे लेन-देन के लिए लोग डिजिटल पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो लेनदेन के लिए मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का सहारा लेते हैं। ये ऐप भी अपने यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा प्रदान करता है। ये फीचर कहीं न कहीं डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए पिछले कुछ सालों से लोगों के बीच इस्तेमाल किया जा रहा है।
अगर आप भी व्हाट्सएप पेमेंट फीचर (WhatsApp Payment Feature) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को कैसे चेक करें या कहां से आप ये पता कर सकते हैं कि आपने कब और कहां व्हाट्सएप (WhatsApp Tips and Tricks) पेमेंट से लेन-देन किया था? तो इसके लिए आप सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, आइए जानते हैं कि कैसे WhatsApp पर पेमेंट हिस्ट्री को चेक किया जा सकता है?
How To Check WhatsApp Payment History?
- अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
- ऐप को ओपन करने के बाद ऊपरी दाएं कोने में 3 डॉट्स पर क्लिक करें।
- मेनू में आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, जिनमें से पेमेंट का ऑप्शन भी होगा।
- पेमेंट पर क्लिक करके आपको कई ऑप्शन शो होंगे।
- नीचे की तरफ स्क्रोल करके पेमेंट हिस्ट्री का ऑप्शन देख सकेंगे।
- पेमेंट हिस्ट्री पर क्लिक करके आप पिछली सभी ट्रांजेक्शन की लिस्ट देख सकेंगे।
- किसी खास लेनदेन को देखने के लिए आपको Additional Details पर क्लिक करना होगा।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Call Recording करने का आसान प्रोसेस
How To Delete WhatsApp Payment History?
- व्हाट्सएप पेमेंट हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद मेनू में जाकर पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको पेमेंट इंफॉर्मेशन डिलीट करने का ऑप्शन शो होगा।
- इस पर क्लिक करके पेमेंट हिस्ट्री डिलीट हो सकेगी।
- इसके बाद ऐप को बंद करके फिर से रिस्टार्ट करें।
- व्हाट्सएप ओपन करने पर आप देख सकेंगे कि पेमेंट हिस्ट्री डिलीट हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के इन यूजर्स को मिला खास फीचर
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
38 mins agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines