WhatsApp Online Status Hide: मैसेंजर एप व्हाट्सएप देश में ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अपने यूजर्स को अलग अपडेट और तगड़ प्राइवेसी फीचर देने के चलते अक्सर सुर्खियों में रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर के यूजर्स जुड़े हुए हैं। इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह से और अलग खासियत के चलते करते हैं।
अपने यूजर्स के लिए कंपनी प्लेटफॉर्म पर कई अपडेट्स के साथ नए फीचर्स पेश करती है। इस बार नया प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है। इसके तहत ऑनलाइन स्टेटस छिपाने की सुविधा (How to Hide WhatsApp Status Online) शुरू कर दी गई है। आइए आपको ऑनलाइन स्टेटस हाइड फीचर (WhatsApp Online Status Hide) के बारे में बताने के साथ स्टेटस हाइड करने का तरीका बताते हैं।
WhatsApp Online Status Hide Feature
ऑनलाइन स्टेटस हाइड फीचर की मदद से आप अपने मनचाहे स्टेटस को छिपा सकते हैं। ये फीचर दोनों प्लेटफॉर्म iOS और Android के लिए जारी किया गया है। टेक कंपनियां अपने यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर लाती रहती हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ने अपने नए एडिट-मैसेज फीचर (WhatsApp Edit Message Feature) की भी जानकारी दी है।
अभी कुछ महीने पहले ही WhatsApp ने बीटा टेस्टिंग के लिए ऑनलाइन स्टेटस छिपाने का फीचर दिया था। कंपनी ने अब इस फीचर को रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी इच्छा के अनुसार अपना ऑनलाइन/ऑफलाइन स्टेटस छिपा सकते हैं। जिससे यूजर्स के कॉन्टैक्ट्स को उनका ऑनलाइन स्टेटस नहीं दिखेगा। इस फीचर में यूजर को प्राइवेसी के दो विकल्प मिलेंगे। एक विकल्प में आप अपने मोबाइल में सेव किए गए सभी नंबरों पर अपना ऑनलाइन स्टेटस दिखा सकते हैं, फिर दूसरे विकल्प के माध्यम से आप सभी नंबरों के लिए ऑनलाइन स्टेटस भी छिपा सकते हैं।
अगर आप व्हाट्सएप पर स्टेटस छिपाना चाहते हैं तो आपको सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करके एंटर करना होगा, जहां आपको दूसरे प्राइवेसी ऑप्शन भी मिलते हैं। यहां आपको दो विकल्प देखने को मिलते हैं एक ‘मेरा लास्ट सीन कौन देख सकता है’ (Who can see my last seen) और दूसरा ‘ऑनलाइन होने पर मुझे कौन देख सकता है’ (Who can see when I am online) आप अपनी इच्छा के अनुसार इन दो विकल्पों को सेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines