WhatsApp New Update: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी ने प्लेटफार्म पर हाल ही में कई नए फीचर्स को पेश किया है। अब कहा जा रहा है कि कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर ला रही है जिसके बाद कोई भी आपकी व्हाट्सएप DP का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को हाल ही में इस कमाल के फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है।
इस अपडेट में दिखा फीचर
WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Android यूजर्स के बाद अब कंपनी iOS पर प्रोफाइल फोटो से स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक करने के लिए एक फीचर की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर iOS बीटा ‘24.10.10.70’ बिल्ड में स्पॉट किया गया है।
प्राइवेसी को कर देगा डबल
कंपनी ने फरवरी 2024 में सबसे पहले इस फीचर को Android यूजर्स के बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया था। प्राइवेसी के लिहाज से देखा जाए तो ये काफी कमाल का फीचर होने वाला है। जो यूजर्स की प्राइवेसी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
ये भी पढ़ें : WhatsApp Calling का नया अपडेट जारी, अब स्क्रीन पर दिखेगा ऑडियो कॉल बार
जल्द हो सकता है रोल आउट
एंड्रॉइड पर मौजूद इस फीचर के समान, कंपनी आईओएस यूजर्स के लिए इसे जल्द ही पेश कर सकती है। इसे टेस्टफ्लाइट ऐप में भी देखा गया है। कंपनी इस फीचर को स्क्रीन कैप्चर ब्लॉक्ड के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नए फीचर के रोल आउट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
WhatsApp New Audio Call Bar Feature
इससे पहले कंपनी ने कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए iOS यूजर्स के लिए एक बहुत ही कमाल का Audio Call Bar Feature पेश किया है। व्हाट्सएप के न्यू फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाले WaBetaInfo ने कुछ वक्त पहले इसकी जानकारी दी थी जो अब iOS पर आ गया है। आईओएस यूजर्स को अब मेन स्क्रीन पर ही नया कॉलिंग बार दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines