WhatsApp New Features: व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और जबरदस्त फीचर लेकर आ रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसे खास तौर पर Android यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है। इस फीचर की मदद से स्टीकर्स भेजने का एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और कस्टमाइज़्ड होने वाला है। बता दें कि 4 साल पहले WhatsApp ने स्टीकर फीचर रोल आउट किया था, जिसने यूजर्स को अपनी फीलिंग बेहतर तरीके से बताने का एक नया तरीका दिया था। अब, नए अपडेट के साथ यह फीचर और भी ज्यादा एडवांस होने वाला है।
नए स्टीकर फीचर में क्या होगा खास?
हाल ही में सामने आई WABetaInfo की रिपोर्ट में WhatsApp Beta वर्जन 2.24.25.2 में इस नए स्टीकर फीचर की झलक दिखाई दी है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और चुनिंदा एंड्रॉइड यूजर्स को रोल आउट किया गया है। आइये जानें इसमें क्या मिलेगा खास…
- कस्टम स्टीकर पैक: अब यूजर्स अपना खुद का स्टीकर पैक तैयार कर सकेंगे।
- स्टीकर पैक शेयरिंग: यूजर्स एक बार में पूरा स्टीकर पैक अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज पाएंगे।
- डायरेक्ट लिंक शेयरिंग: इतना ही नहीं WhatsApp पर क्रिएट किए गए स्टीकर पैक का लिंक भी आप अपने दोस्तों को शेयर कर सकेंगे। जहां से आपका दोस्त इसे सीधे डाउनलोड कर सकेगा।
- थर्ड-पार्टी स्टीकर्स: यूजर्स अपने फेवरेट थर्ड-पार्टी स्टीकर्स भी दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से भेज पाएंगे।
- मैनेजमेंट ऑप्शन: यूजर्स को स्टीकर पैक को लाइब्रेरी से डिलीट करने की सुविधा भी मिलेगी।
सभी को कब मिलेगा फीचर?
फिलहाल यह फीचर बीटा फेज में है और लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जैसे ही इसकी टेस्टिंग पूरी हो जाएगी इसके बाद इसे सभी Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। आने वाले महीनों में हमे ये अपडेट देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : मुकेश अंबानी के रिलायंस से खरीदें सबसे सस्ता iPhone 15 Pro! मिलेगा 45 हजार का डिस्काउंट
इस फीचर की भी चल रही टेस्टिंग
WhatsApp पर जल्द ही एक नया टाइपिंग इंडिकेटर भी आ रहा है जो अभी कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ है, ये नया टाइपिंग इंडिकेटर iPhone के iMessage ऐप के जैसा है। जहां अब आपको टॉप पर टाइपिंग वर्ड की जगह थ्री डॉट्स का एनिमेटेड चैट बबल दिखाई देगा। यह पहले ऊपर की जगह अब चैट स्क्रीन के नीचे दिखेगा। ये फीचर आपको iPhone के iMessage वाली फील देगा।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
21 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines