WhatsApp एक के बाद एक लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स को रोल आउट कर रहा है। हाल ही में WhatsApp को एक नए फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है, जिससे यूजर्स अपने प्रोफाइल में सोशल मीडिया लिंक ऐड कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है और इसके तहत यूजर्स अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को WhatsApp अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये फीचर आखिर कैसे काम करेगा…
कैसे काम करेगा ये कमाल का फीचर?
WABetaInfo ने हाल ही में अपने X पर एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया गया है Android 2.25.7.9 अपडेट में यह फीचर स्पॉट किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने WhatsApp प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर इधर से इंस्टाग्राम लिंक जोड़ सकते हैं। एक बार लिंक ऐड करने के बाद यह चैट इंफो पेज के टॉप पर शो होगा, जिससे अन्य यूजर्स एक क्लिक में आपकी प्रोफाइल पर विजिट कर सकेंगे।
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी कर सकेंगे ऐड
हालांकि, अभी फीचर में सिर्फ इंस्टाग्राम का सपोर्ट देखने को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही WhatsApp अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भी यह सुविधा जोड़ सकता है। इससे यूजर्स Facebook, Twitter (X), LinkedIn जैसे अन्य प्लेटफॉर्म भी अपने WhatsApp से लिंक कर सकेंगे।
फीचर पर मिलेगा पूरा कंट्रोल
यही नहीं इस फीचर के साथ कंपनी ने प्राइवेसी सेटिंग्स भी दी हैं, जिससे यूजर्स अपने सोशल मीडिया लिंक की विजिबिलिटी कंट्रोल कर सकते हैं। यूजर्स ये सेलेक्ट कर सकते हैं कि उनका लिंक सभी को दिखे, सिर्फ कॉन्टैक्ट्स को दिखे या कुछ लोगों को छोड़कर सभी को दिखाई दे या पूरी तरह से प्राइवेट रखना है। इससे यूजर्स को फीचर पर पूरा कंट्रोल मिलेगा।
ये सुविधा भी मिलेगी जल्द
इसके अलावा कंपनी एक और फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है जो आपको जल्द ही स्टेटस सेक्शन में देखने को मिल सकता है। दरअसल इस फीचर की मदद से आप अपने स्टेटस को सेव कर सकेंगे। ये फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के स्टोरी सेव करने वाले फीचर जैसा लग रहा है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines