WhatsApp Group Voice Chat Feature: दुनिया भर में प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप यूजर्स के अनुभव को अधिक बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के फीचर्स और अपडेट्स को जारी करता रहता है। ऐसे में दूर दराज करीबियों के पास होने का एहसास हो सकता है। दोस्त, परिवार या किसी अन्य जगह से बातचीत के लिए व्हाट्सएप, एक अच्छा माध्यम बन चुका है। करोड़ों यूजर्स का मजा दोगुना करने के लिए प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वॉइस चैट फीचर रोल आउट हुआ है जो यूजर्स को बिना टाइपिंग के चैंटिंग का मजा दे रहा है।
जी हां, लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप चैट्स में टाइपिंग के झंझट को खत्म करने के लिए एक एन टूट को एड किया गया है जिसका नाम ग्रुप वॉइस चैट है। अगर आप भी व्हाट्सएप ग्रुप में बिना टाइपिंग के वॉइस चैट करना चाहते हैं तो आइए Group Voice Chat फीचर को कैसे इस्तेमाल करते हैं, इसका आसान तरीका जान लेते हैं।
WhatsApp Group Voice Chat Availability
व्हाट्सएप का ग्रुप वॉइस चैट फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। हालांकि, सभी यूजर्स तक नहीं पहुंचा है। शुरुआत में बड़े व्हाट्सएप ग्रुप के लिए इस फीचर को पेश किया गया है। धीरे-धीर 3 से 4 लोग या 100 से भी अधिक सदस्य वाले व्हाट्सएप ग्रुप के लिए भी ग्रुप वॉइस चैट फीचर आ जाएगा। अगर आपको अपने फोन में शो नहीं हो रहा है तो इसके लिए व्हाट्सएप को अपडेट कर लें, अगर फिर भी न दिखे तो हो सकता है आपके डिवाइस में आने का काम जारी है।
ग्रुप वॉइस चैट का कैसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें।
- इसके बाद उस ग्रुप चैट पर जाएं जिनमें करीब 40 सदस्य हो।
- उस ग्रुप में जाने के बाद ऊपर की तरफ ही एक वॉइस आइकन शो होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद स्टार्ट वॉइस चैट पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी ग्रुप मेंबर्स के पास कनेक्ट होने के लिए नोटिफिकेशन आएगा।
- रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद ग्रुप के सभी यूजर्स के साथ वॉइस चैट कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर हो गए हैं Blocked? न लें स्ट्रेस, मिनटों में करें खुद को Unblock; जानें आसान तरीका
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines