WhatsApp Electricity Bill Scam: आज के समय में ज्यादातर चीजों का प्रोसेस ऑनलाइन हो चुका है। इनमें बिजली बिल का भुगतान करना भी शामिल हैं। अगर आप भी ऑनलाइन तरीके को अपना कर बिजली का बिल भरते हैं तो सावधान हो जाएं।
दरअसल, व्हाट्सएप पर नया स्कैम देखा गया है जिसमें यूजर्स के पास जालसाज मैसेज भेजा जा रहा है। इसके लिए हैकर्स अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं। समय-समय पर बिजली विभाग की ओर से बिजली बिलों को भरने के लिए मैसेज भेजा जाता है, इसका फायदा हैकर्स उठाने का सोच रहे हैं।
अभी पढ़ें – Redmi 9i Sport: मात्र 549 रुपये में खरीदें 10 हजार का ये स्मार्टफोन, जानिए कैसे?
यूजर्स के पास व्हाट्सएप पर हैकर्स द्वारा बिजली बिल भुगतान का मैसेज भेजा जा रहा है। साथ ही इसमें बिजली बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काटने के लिए भी कहा जा रहा है। इस बारे में कई ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट कर जानकारी भी दी है।
SMS और WhatsApp पर भेजे जा रहे हैं ये मैसेज
एक रिपोर्ट की मानें तो WhatsApp पर भेजे जा रहे मैसेज में लिखा आ रहा है कि “प्रिय ग्राहक आपकी बिजली आज रात 9.30 बजे बिजली कार्यालय से काट दी जाएगी। आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं है। इसके लिए हमारे बिजली अधिकारी 8260303942 से संपर्क करें, धन्यवाद।” जानकारी के लिए बता दें कि इस मैसेज को बीएसईएस डीएल या अन्य बिजली विभाग जैसे वैध स्रोत द्वारा नहीं भेजा जा रहा है।
अभी पढ़ें – iPhone 14 के बाद बजट फ्रेंड्ली फोन की लॉन्चिंग के लिए Apple तैयार, डिटेल्स लीक
WhatsApp Electricity Bill Scam Protect Tips
WhatsApp पर आए बिजली बिल फ्रॉड मैसेज आपको एक नजर में विश्वसनीय लगेगा, लेकिन अगर ध्यान से देखेंगे और पढ़ेंगे तो आपको पता चल सकेगा कि ये एक फ्रॉड है। इसमें कई गलतियां और अक्षरों में बदलाव देखने को मिलेगा। स्कैम की पहचान होने के बाद आप सावधान हो जाएं।
अगर आप उनमें से हैं जिन्होंने बिजली का बिल नहीं भरा है तो इस मैसेज के जालसाज में ना फंसे। हैकर्स की ओर से ऐसे ही यूजर्स को खासतौर पर टारगेट किया जाता है। ऐसे संदेश के खिलाफ तुरंत साइबर क्राइम के पास रिपोर्ट दर्ज करें। ध्यान रहे कि आपको इस मैसेज का कोई रिस्पोन्स भी नहीं देना है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
23 mins agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines