WhatsApp Call Ringing vs Calling: WhatsApp आज देश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. कंपनी समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जोड़ती रहती है, लेकिन अब भी कई ऐसे छोटे-छोटे संकेत हैं, जिनका मतलब बहुत से यूजर्स नहीं समझ पाते. WhatsApp Call करते समय आपने जरूर नोट किया होगा कि कभी स्क्रीन पर “Calling” लिखा आता है और कभी “Ringing”. दोनों एक जैसे दिखते हैं, लेकिन इनका मतलब बिल्कुल अलग होता है.
WhatsApp Call पर Calling कब दिखता है?
जब आप WhatsApp पर किसी को कॉल करते हैं और सामने वाले व्यक्ति का मोबाइल डेटा बंद होता है, तो आपकी स्क्रीन पर “Calling” लिखा दिखाई देता है. इसका मतलब है कि आपका कॉल अभी तक सामने वाले के फोन तक पहुंचा ही नहीं है. ऐसा सिर्फ डेटा बंद होने की वजह से ही नहीं, बल्कि कमजोर इंटरनेट, नेटवर्क प्रॉब्लम या फोन स्विच ऑफ होने पर भी हो सकता है.
WhatsApp Call पर Ringing का क्या मतलब है?
अगर सामने वाले व्यक्ति का मोबाइल डेटा या Wi-Fi चालू है और फोन इंटरनेट से कनेक्ट है, तो WhatsApp Call करते समय आपको “Ringing” लिखा दिखाई देता है. इसका सीधा मतलब है कि कॉल सामने वाले के फोन तक पहुंच चुकी है और वहां रिंग हो रही है.
Ringing आ रहा है लेकिन कॉल नहीं उठ रही?
अगर स्क्रीन पर Ringing लिखा आ रहा है, लेकिन सामने वाला कॉल रिसीव नहीं कर रहा, तो इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति इस समय व्यस्त हो सकता है. जरूरी नहीं कि उसने आपका कॉल जानबूझकर अनदेखा किया हो, वह किसी काम में या किसी दूसरी स्थिति में फंसा हो सकता है.
सामने वाला बिजी है या नहीं, कैसे पता चलेगा?
WhatsApp पर अगर आप किसी को कॉल करते हैं और वह व्यक्ति पहले से किसी दूसरी कॉल पर होता है, तो स्क्रीन पर साफ-साफ “On another call” लिखा दिखाई देता है. इससे तुरंत समझ आ जाता है कि सामने वाला किसी और से बात कर रहा है और फिलहाल आपका कॉल नहीं उठा सकता.
Calling और Ringing का फर्क समझने से आपको यह अंदाजा हो जाता है कि सामने वाले के फोन में इंटरनेट की समस्या है या वह जानबूझकर कॉल मिस नहीं कर रहा. इससे बेवजह की गलतफहमी भी दूर हो जाती है और सही समय पर नॉर्मल कॉल करने या इंतजार करने का फैसला लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Parents के लिए खुशखबरी! बच्चों के WhatsApp पर मिलेगा पूरा कंट्रोल, जानें कैसे करेगा काम नया फीचर
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
7 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
8 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
10 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
14 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines