WhatsApp Ban Accounts in India: 2023 में ऑनलाइन Scam के मामलों ने खूब सुर्खियां बटोरी और इनमें से ज्यादातर मामलों में स्कैमर्स ने व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके लोगों को टारगेट किया था। ये ऑनलाइन स्कैम्स के मामले इतने चरम पर पहुंच गए कि भारत सरकार को भी इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा और कंपनी को कार्रवाई करने के लिए कहा गया जिसके बाद व्हाट्सएप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवंबर 2023 के महीने में भारत में कुल 71 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया।
Accounts पर लगा रिकॉर्ड तोड़ बैन
आईएएनएस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में, व्हाट्सएप ने खुलासा किया कि उसने नवंबर 2023 के दौरान भारत में 71 लाख से ज्यादा सस्पीशियस अकाउंट्स पर रिकॉर्ड तोड़ बैन लगाया है। 1 नवंबर से 30 नवंबर की अवधि के दौरान, कंपनी ने यूजर रिपोर्ट के बाद कुल 19,54,000 अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। कंपनी ने मासिक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
क्या आप भी सोच रहे हैं कि कंपनी ने क्यों इतना बड़ा एक्शन लिया? तो बता दें अक्सर हम में से बहुत से लोग जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे अकाउंट बैन हो जाता है। कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? फटाफट जान लो इसके बारे में…
WhatsApp अकाउंट्स बैन होने के वीडियो से जानें 5 कारण
Unofficial वर्जन वाले WhatsApp का यूज
अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं कि व्हाट्सएप के Unofficial Version का यूज करना सही है, तो यकीन मानिए आप एक दिन प्लेटफार्म से तो बैन होंगे ही साथ ही किसी बड़ी मुश्किल में भी फंस सकते हैं। आपने इनमें से कुछ के बारे में सुना होगा, जैसे जीबी व्हाट्सएप, व्हाट्सएप प्लस, व्हाट्सएप गो, व्हाट्सएप प्राइम और ओजी व्हाट्सएप, भूलकर भी ऐसे ऐप्स का यूज न करें।
धमकी भरा और अवैध कंटेंट भेजना
Unofficial वर्जन वाले व्हाट्सएप के अलावा अगर आप व्हाट्सएप पर गैरकानूनी कंटेंट शेयर करते हैं, लोगों को धमकाते हैं और आपत्तिजनक कंटेंट भेजते हैं, तो भी आपको प्लेटफार्म बैन कर सकता है। WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी में भी इसकी जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें : 3 Useful Gadgets से अपने घर को करें अपग्रेड!
लगातार रिपोर्ट की वजह से
जब भी कोई यूजर आपको ब्लॉक करता है तो इसके अलावा वह आपके व्हाट्सएप अकाउंट को रिपोर्ट भी कर सकता है और लगातार रिपोर्ट की वजह से भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। इसलिए कभी भी ऐसी गलतियां न करें जिससे सामने वाला परेशान होकर आपको ही रिपोर्ट कर दे।
अब वीडियो से जानें Whatsapp Account Ban का Solution
https://www.youtube.com/watch?v=OOGn4sp-rXQ
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines