WhatsApp Accounts Ban: दुनियाभर में व्हाट्सएप के लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं। अपने फीचर्स और इंस्टेंट मैसेजिंग समेत वीडियो और कॉलिंग जैसी सुविधाओं के कारण ऐप का काफी पसंद किया जाता है। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अन्य देशों के अलावा भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। अपने यूजर्स के प्यार को बरकरार बनाए रखने और उनका भरोसा बनाएं रखने के लिए कंपनी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखती है। जबकि, भारत के आईटी नियम 2021 के अनुसार व्हाट्सएप को हर महीने ‘मासिक इंडिया रिपोर्ट’ को जारी करना होता है, जिसमें वो अकाउंट शामिल होते हैं जिन्हें कंपनी द्वारा बैन किया जाता है।
भारत में 72 लाख से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बैन
आईटी नियम 2021 के अनुपालन में जुलाई महीने में भारत में 72 लाख से अधिक खराब खातों के रिकॉर्ड पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हर महीने की तरह सितंबर के लिए भी मासिक अनुपालन रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। जुलाई महीने की इस रिपोर्ट के मुताबिक 72 लाख भारतीय यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया गया है।
1 जुलाई से 31 जुलाई की रिपोर्ट जारी
रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 के बीच भारत में 72 लाख से अधिक दुर्भावनापूर्ण व्हाट्सएप खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। व्हाट्सएप ने कहा कि इन 7,228,000 व्हाट्सएप अकाउंट में से 3,108,000 को किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। एक भारतीय खाते की पहचान +91 देश कोड के माध्यम से की जाती है।
11 हजार से अधिक रिपोर्टें हुईं प्राप्त
सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के भारत में 500 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। व्हाट्सएप के अनुसार भारत में जुलाई में एक और रिकॉर्ड 11,067 शिकायत रिपोर्टें प्राप्त हुईं, और “कार्रवाई” रिकॉर्ड 72 थे। इन अकाउंट्स को कंपनी द्वारा प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की शिकायतों के तहत लिस्टेड किया गया है। ऐसे लोग जो सबसे ज्यादा बार ब्लॉक के साथ शिकायतों की सूची में आए हैं या अन्य कारण से उनकी शिकायत की गई है, उन्हें कंपनी द्वारा लिस्ट करते हुए बैन किया जाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
17 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines