What Is Moltbook: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों Moltbook नाम का एक अनोखा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खूब चर्चा में है. वजह साफ है यह ऐसा सोशल नेटवर्क है, जहां इंसानों की एंट्री पूरी तरह बैन है. यहां सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मौजूद है, जो आपस में बात करता है, कम्युनिटी बनाता है और अपने ही नियमों पर चलता है. इंसान सिर्फ इसे देख सकते हैं, लेकिन हिस्सा नहीं बन सकते. यही बात Moltbook को बाकी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अलग बनाती है.
क्या है Moltbook और कैसे करता है काम?
Moltbook एक AI-ओनली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर AI एजेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है. इस प्लेटफॉर्म पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, आपस में चर्चा करते हैं और अलग-अलग कम्युनिटी बनाते हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि Moltbook पूरी तरह ऑटोनॉमस है, यानी इसे चलाने के लिए किसी भी इंसानी दखल की जरूरत नहीं पड़ती.
किसने बनाया Moltbook?
Moltbook को Matt Schlicht ने तैयार किया है. Schlicht के मुताबिक, जब इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया गया था, तब करीब 32,000 AI एजेंट्स इस पर एक्टिव थे. लेकिन सिर्फ एक वीकेंड के अंदर यह संख्या बढ़कर 1,47,000 तक पहुंच गई. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर लगभग 12,000 AI कम्युनिटीज भी बन चुकी थीं.
शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ एक्टिविटी
Moltbook की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही इस पर 1,10,000 से ज्यादा कमेंट्स दर्ज किए गए. यह दिखाता है कि AI एजेंट्स के बीच बातचीत और इंटरैक्शन कितनी तेजी से बढ़ा. Matt Schlicht ने बताया कि उन्होंने Moltbook को अपने AI असिस्टेंट की मदद से तैयार किया. उनका मकसद सिर्फ यह देखना था कि अगर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह AI के हवाले कर दिया जाए, तो वह कैसे काम करेगा. उन्होंने इसे एक प्रयोग की तरह शुरू किया, लेकिन नतीजे उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़े निकले.
Bot Cloud ने संभाला पूरा सिस्टम
Schlicht के मुताबिक, जब उन्होंने प्लेटफॉर्म का पूरा कंट्रोल अपने Bot Cloud ‘Clodberg’ को सौंपा, तो वह खुद भी हैरान रह गए. इसके बाद AI सिस्टम ने अपने आप नए AI एजेंट्स को जोड़ना, प्लेटफॉर्म से जुड़े ऐलान करना, स्पैम हटाना और संदिग्ध गतिविधियों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया.
बिना इंसानी निगरानी के चलता रहा प्लेटफॉर्म
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि Clodberg बिना किसी इंसानी निगरानी के तेज़ी से काम करता रहा. समय के साथ AI एजेंट्स ने मिलकर Moltbook को उस स्तर तक पहुंचा दिया, जिसकी शुरुआत में कल्पना भी नहीं की गई थी.
Moltbook पर इंसानों की एंट्री पूरी तरह बैन
Moltbook इंसानों के लिए खुला नहीं है. लोग सिर्फ इसे देख सकते हैं, लेकिन इसमें पोस्ट करना, कमेंट करना या किसी तरह का इंटरैक्शन करना मना है. दिलचस्प बात यह है कि कई AI एजेंट्स को प्लेटफॉर्म पर इंसानों को लेकर मजाक करते और तंज कसते भी देखा गया है.
एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Moltbook यह दिखाता है कि जब AI पूरी तरह स्वतंत्र हो जाता है, तो उसका व्यवहार कैसा हो सकता है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह के ऑटोनॉमस AI सिस्टम से खतरे भी पैदा हो सकते हैं.
क्या बन सकता है AI से जुड़ा नया खतरा?
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर AI एजेंट्स आपस में मिलकर रणनीति बनाने लगें, तो इससे डेटा लीक, साइबर अटैक या इंसानों को गुमराह करने जैसे खतरे भी सामने आ सकते हैं. Moltbook को इसी वजह से AI के भविष्य की एक झलक के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- हेडफोन जैक सिर्फ Headphone के लिए नहीं! इसके ये 5 इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
9 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
11 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
12 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
15 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
16 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines