What Is ChatGPT Health: आज के डिजिटल दौर में लोग सिर्फ सवालों के जवाब के लिए नहीं, बल्कि अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी के लिए भी ChatGPT का सहारा लेने लगे हैं. डॉक्टर की लिखी पर्ची समझनी हो, लैब रिपोर्ट का मतलब जानना हो या फिर डाइट और फिटनेस को लेकर सामान्य सलाह चाहिए हो ChatGPT कई लोगों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल साथी बन चुका है. अब इसी बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है, जो सेहत से जुड़ी बातचीत को आसान, सुरक्षित और ज्यादा व्यवस्थित बनाने की कोशिश है. आइए कुछ पॉइंट्स में समझते हैं इसकी पूरी कहानी…
कैसे काम करेगा ChatGPT Health
1. ChatGPT Health क्या है
ChatGPT Health, ChatGPT के अंदर ही मौजूद एक अलग और खास सेक्शन है, जिसे पूरी तरह हेल्थ और वेलनेस से जुड़े सवालों के लिए बनाया गया है. इस टैब में यूजर अपनी मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन और टेस्ट रिजल्ट अपलोड कर सकते हैं. इसके अलावा Apple Health और MyFitnessPal जैसे वेलनेस ऐप्स का डेटा भी इससे जोड़ा जा सकता है, ताकि जवाब ज्यादा सटीक और पर्सनल हो सकें. आसान शब्दों में कहें तो अब हेल्थ से जुड़ी बातें रोजमर्रा की चैट से अलग, एक ही जगह पर की जा सकेंगी.
2. क्यों बनाया गया ChatGPT Health
OpenAI के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में उसने देखा कि लाखों लोग हर हफ्ते ChatGPT से लक्षणों, रिपोर्ट्स, फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं. इसी ट्रेंड को समझते हुए कंपनी ने सोचा कि इन बातचीतों के लिए एक अलग स्पेस होना चाहिए, जहां यूजर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी को बेहतर तरीके से संभाल सकें. इसी सोच से ChatGPT Health को तैयार किया गया, जिसमें संवेदनशील मेडिकल डेटा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा भी दी गई है.
3. ChatGPT Health में मिलने वाले फीचर्स
ChatGPT Health का मकसद डॉक्टर की जगह लेना नहीं है, बल्कि मेडिकल जानकारी को आसान भाषा में समझाना है. यहां यूजर रिपोर्ट्स का मतलब जान सकते हैं, डॉक्टर से मिलने से पहले सवाल तैयार कर सकते हैं, इंश्योरेंस से जुड़े विकल्प समझ सकते हैं और डाइट, एक्सरसाइज व लाइफस्टाइल को लेकर सामान्य गाइडेंस ले सकते हैं. OpenAI साफ करता है कि यह प्लेटफॉर्म न तो बीमारी का डायग्नोसिस करता है और न ही इलाज बताता है, बल्कि जटिल मेडिकल डेटा और आम समझ के बीच एक पुल की तरह काम करता है.
4. कहां और कैसे मिलेगा ChatGPT Health
ChatGPT Health को धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है. फिलहाल यह Free, Go, Plus और Pro प्लान के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आने वाले हफ्तों में इसे वेब और iOS पर ज्यादा लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. जैसे ही ChatGPT में Health टैब दिखाई देगा, यूजर वहां सवाल पूछना, रिपोर्ट अपलोड करना या वेलनेस ऐप्स को लिंक करना शुरू कर सकते हैं.
5. प्राइवेसी और सेफ्टी पर क्या कहता है OpenAI
सेहत से जुड़ा डेटा हमेशा संवेदनशील माना जाता है और इसे लेकर सवाल उठना भी लाजमी है. OpenAI का कहना है कि ChatGPT Health में की गई बातचीत एक अलग और ज्यादा सुरक्षित स्पेस में रखी जाती है. कंपनी के मुताबिक, इस हेल्थ सेक्शन की चैट्स का इस्तेमाल उसके मुख्य AI मॉडल को ट्रेन करने में नहीं किया जाएगा. यानी यूजर की मेडिकल जानकारी सिर्फ उसी के अनुभव तक सीमित रहेगी और बाहर इस्तेमाल नहीं होगी.
क्या है इसका मतलब
ChatGPT Health उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी सेहत से जुड़े सवालों के जवाब साफ, सरल और एक जगह पर चाहते हैं. यह डॉक्टर का विकल्प नहीं है, लेकिन मरीज और डॉक्टर के बीच जानकारी को समझने का काम जरूर आसान बना सकता है.
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
48 mins agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines