Virat Kohli Instagram: सोशल मीडिया पर उस वक्त हलचल मच गई, जब अचानक विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट लोगों को दिखाई देना बंद हो गया. करोड़ों फैन्स घबरा गए कि कहीं विराट ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट तो नहीं कर दिया. कुछ लोगों ने हैक होने की आशंका भी जताई, लेकिन अब राहत की खबर है विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा नजर आने लगा है.
कुछ देर के लिए गायब हुआ अकाउंट
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 जनवरी की सुबह कुछ समय के लिए सर्च में नहीं दिख रहा था. उनके करीब 27 करोड़ फॉलोअर्स हैं, ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने से फैन्स के बीच चिंता बढ़ना लाज़मी था. हालांकि कुछ समय बाद अकाउंट वापस आ गया.
क्या इंस्टाग्राम की वजह से हुआ ऐसा?
कई बार अकाउंट के गायब होने की वजह खुद इंस्टाग्राम भी हो सकता है. अगर किसी अकाउंट पर प्लेटफॉर्म को शक होता है, तो उसे अस्थायी रूप से हाइड कर दिया जाता है. हालांकि विराट कोहली का अकाउंट वेरिफाइड है, इसलिए इस वजह की संभावना काफी कम मानी जा रही है.
अचानक एक्टिविटी बढ़ने पर क्या होता है
अगर किसी अकाउंट से अचानक बहुत ज्यादा फॉलो या अनफॉलो होने लगें, या फिर लाइक और कमेंट्स की संख्या असामान्य रूप से बढ़ जाए, तो इंस्टाग्राम का सिस्टम उसे बॉट एक्टिविटी समझ सकता है. ऐसे मामलों में अकाउंट पर अस्थायी रोक लग सकती है, लेकिन विराट के केस में ऐसा होने की उम्मीद बेहद कम है.
क्या विराट ने खुद अकाउंट डिसेबल किया था?
एक संभावना यह भी होती है कि यूजर खुद ही अपना अकाउंट डिसेबल कर दे. ऐसा करने पर अकाउंट पूरी तरह गायब हो जाता है और सर्च में भी नहीं दिखता. बाद में लॉगइन करके उसे दोबारा रिएक्टिवेट किया जा सकता है. हालांकि विराट की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
इंस्टाग्राम ग्लिच भी हो सकता है कारण
कई बार इंस्टाग्राम के सर्वर में तकनीकी दिक्कत या ग्लिच की वजह से भी यूजर्स के अकाउंट अस्थायी रूप से गायब हो जाते हैं. आमतौर पर ऐसे मामलों में एक से ज्यादा यूजर्स प्रभावित होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह किसी एक अकाउंट के साथ भी हो सकता है.
यूजरनेम बदलने की आशंका नहीं
अकाउंट के नजर न आने की एक वजह यूजरनेम में बदलाव भी हो सकती है. हालांकि इस मामले में विराट कोहली के यूजरनेम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था, इसलिए इस कारण को भी नकारा जा रहा है.
फैन्स ने ली राहत की सांस
अब जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस दिखने लगा है, तो फैन्स ने राहत की सांस ली है. कुछ देर की इस डिजिटल गुमशुदगी ने जरूर लोगों को परेशान किया, लेकिन फिलहाल विराट का अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित और एक्टिव नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- दुनिया भर में करोड़ों फैंस को सदमे में डालने के बाद विराट कोहली ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, एक्टिव हुआ अकाउंट
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
16 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
20 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
22 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines