हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vivo Y02t 4G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन

Vivo Y02t 4G Launch Soon In India: वीवो अपने एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। कंपनी का यह नया मोबाइल फोन Y02t 4G है। डिवाइस को हाल ही में TKDN सर्टिफिकेशन और गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया था। अब, यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। जिससे लगता है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

Vivo Y02t 4G बीआईएस पर लिस्ट

वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2254 के साथ BIS पर देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके किसी भी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है। लेकिन हाल की रिपोर्ट्स से इसके कुछ प्रमुख फीचर्स लीक हुए हैं।

Vivo Y02t 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

पिछले लीक्स के मुताबिक, डिवाइस में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह एक एलसीडी पैनल हो सकता है। डिवाइस को मीडियाटेक हेलियो सीरीज चिपसेट से लैस होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, चिपसेट के मॉडल का खुलासा नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Realme C55 पर ऑफर्स की बहार! सिर्फ 1,199 में ऐसे मंगवाएं घर, जानिए

कैमरा और बैटरी

खबरों की माने तो वीवो के इस स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग पावर को लेकर उम्मीद है कि यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

जहां तक  कैमरे की बात है तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है। जबकि, अन्य कैमरा और फ्रंट कैमरा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल इसकी कीमत को लेकर भी कोई खबर नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें