Vivo V25 Launch in India: फोन निर्माता कंपनी वीवो ने वी सीरीज का एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। वी सीरीज में शामिल वीवो वी25 को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस टोन्ड डाउन वर्जन फोन को अगस्त महीने में चीनी बाजार में पेश किया गया था। वहीं, अब वीवो वी25 स्मार्टफोन (Vivo V25 Smartphone) को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए Vivo V25 के बारे में जानते हैं।
Vivo V25 Specifications
वीवो वी25 में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन 90HZ रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले एक वॉटरड्रॉप नॉच के साथ है। इसके रियर पैनल पर एजी डिजाइन का यूज किया गया है।
अभी पढ़ें – Xiaomi देगा फ्री में Smartphone और TV खरीदने का मौका, जानिए क्या करना होगा?
Vivo V25 Launch Price in India
वीवो वी25 को 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके दो वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं। बात करें कीमत की तो फ्लिपकार्ट की साइट पर वीवो वी25 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
Vivo V25 Camera
इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Vivo V25 Battery
वीवो वी25 स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 900 का प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 44W चार्जिंग सपोर्ट की 4500mAh लिथियम बैटरी दी गई है। बता दें कि ये फोन 5जी सपोर्ट के साथ है।
भारत में वीवो वी25 को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन सेल के लिए फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज (Flipkart Big Billion Days Sale) के दौरान पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 23 सितंबर से शुरू है। इस दौरान कई नए फोन पहली सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आपको इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
54 mins agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines