UPS Layoffs: दुनिया भर में इस वक्त कई बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। गूगल समेत कई टेक दिग्गज इस साल की शुरुआत से ही कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं। हाल ही में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट आई है जिसमें अब कहा जा रहा है कि पार्सल डिलीवरी फर्म यूपीएस (United Parcel Service) 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने ट्रक माल ढुलाई ब्रोकरेज बिजनेस कोयोटे (Coyote) के लिए भी जल्द ही कई फैसले ले सकती है।
इस कारण लिया फैसला
इस छंटनी पर चीफ एग्जीक्यूटिव कैरोल टोमे ने कहा कि 2023 कंपनी के लिए एक कठिन और निराशाजनक वर्ष रहा और कंपनी आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (एआई) में निवेश कर रही थी। साथ ही कंपनी स्टाफ को भी हफ्ते में पांच दिन ऑफिस बुला रही थी। हालांकि अब इस नौकरियों में कटौती के फैसले से लागत में लगभग 1 अरब डॉलर (£790 मिलियन) की कमी आने की उम्मीद है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
लेबर कॉस्ट का बढ़ रहा दबाव
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीमस्टर्स यूनियन के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट के कारण भी उसकी लेबर कॉस्ट लगातार बढ़ रही थी। इसके अलावा कंपनी के मिनिमम आर्डर भी कम होते जा रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन सबसे कम हो सकता है। लेबर प्रॉबलम के कारण फेडएक्स जैसी कंपनियां UPS के 60 परसेंट कारोबार को निगल गई है। हालांकि कुछ हद तक कंपनी इसे फिर से हासिल करने में कामयाब भी रही है।
शेयर्स भी आ रहे नीचे
कंपनी का Revenue उम्मीद से कम रहने का अनुमान लगाया था। जिसके बाद से यूपीएस के शेयर्स में 6.3 परसेंट की बड़ी गिरावट देखने को मिली। वॉल्यूम, रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में लगातार गिरावट के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
6 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
9 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
11 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
12 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines