UPI Safety Shield Tips: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्रदान की जाती है। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) यानी UPI के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन करने में सक्षम होते हैं। स्मार्टफोन के जरिए यूपीआई से यूजर्स के लिए बैंकिंग लेनदेन की प्रक्रिया आसान हो जाती है, लेकिन डिजिटल भुगतान करने के दौरान यूजर्स के साथ यूपीआई धोखाधड़ी को भी देखा गया है। UPI फ्रॉड से यूजर्स के बैंक खाते मिनटों में खाली हो जाते हैं।
इस तरह के साइबर अपराध से बचने के लिए समय-समय पर NPCI द्वारा सतर्क भी किया जाता है। जबकि, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की ओर से भी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाती है। अगर आप यूपीआई धोखाधड़ी से बचकर रहना चाहते हैं तो इसके 5 सुरक्षा कवच टिप्स को जरूर अपना लीजिए। आइए जानते हैं कि यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना सही रहेगा?
UPI के 5 महत्वपूर्ण सेफ्टी टिप्स
1. किसी भी QR Code को स्कैन करने से पहले ये जरूर ध्यान से देख लें कि वो कोड सही यूपीआई यूजर्स का है या नहीं। इसे ध्यान से देखने और जाने के बाद ही लेनदेन प्रक्रिया करें।
2. ऑनलाइन लेनदेन के दौरान रिसीवर का नाम और यूपीआई आईडी को सही चेक करें। इसके बाद ही भुगतान करें।
3. अनजान नंबर से आए SMS का रिस्पॉन्स न दें। अगर आप नहीं जानते तो अनजान नंबर द्वारा आए ऐप्स डाउनलोड रिक्वेस्ट को भी न माने और ना ही किसी के साथ स्क्रीन शेयरिंग करें।
4. किसी के साथ भी यूपीआई पिन को साझा न करें। इसके अलावा पिन को सिर्फ यूपीआई ऐप भी ही एंटर करें। यहां तक कि WhatsApp या फोन के नोटबुक में भी यूपीआई पिन को न लिखें।
5. सिर्फ पैसे भेजने के दौरान ही यूपीआई पिन को एंटर करें। किसी साथ भी इस पिन को शेयर करने की गलती न करें।
नोट- अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो ये एक यूपीआई सुरक्षा के तौर पर काम कर सकेगा और धोखाधड़ी करने वालों के लिए यूपीआई फ्रॉड करने की संभावना को भी कम कर सकेगा।
ये भी पढ़ें- Online Game से खाली हो सकता है बैंक खाता, न करें ये 3 गलतियां
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines