Upcoming Flagship Phones: OnePlus और गूगल जल्द ही भारतीय बाजार में अपने शानदार फोन लॉन्च करने जा रहे हैं। गूगल की बात करें तो कंपनी दो स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी में है। इसमें Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल है। वहीं हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक स्पेशल फोन के साथ स्पॉट किया गया था। जिसकी भारत में घोषणा की जानी बाकी है। लीक्स के अनुसार ये फोन OnePlus का फोल्डेबल डिवाइस होगा। कंपनी इसे वनप्लस ओपन के नाम से पेश कर सकती है। आइये सबसे पहले जानते हैं गूगल के फोन्स के बारे में।
इस कीमत पर होंगे लॉन्च
4 अक्टूबर को गूगल की Pixel सीरीज लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले ही हम फोन कैसे दिखने वाले हैं, इसके बारे में जानते हैं। और अगर लीक्स की माने तो Pixel 8 $699 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जबकि Pixel 8 Pro $999 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो कि Pixel 7 सीरीज की लॉन्च प्राइस की तुलना में 100 डॉलर ज्यादा है। वहीं मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 58,000 रुपये और 82,900 रुपये होने वाली है।
ये भी पढ़ें : अगर आपकी Private Photos मोबाइल से हो जाएं लीक, तो जरूर करें ये 6 काम
आ रहा OnePlus का फोल्डेबल फोन
वहीं दूसरी ओर फोल्डेबल फोन के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में फोन का कुछ हद तक डिजाइन भी सामने आया है। कार के अंदर, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हाथ में वनप्लस डिवाइस को देखा गया है। फिलहाल फोन के लॉन्च को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसके संभावित फीचर्स लीक हो गए हैं।
OnePlus Open के संभावित स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: वनप्लस ओपन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.8-इंच AMOLED 2K डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि कवर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच AMOLED पैनल है।
- प्रोसेसर: हैंडसेट को एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़े गए टॉप-ऑफ़-द-लाइन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
- रैम और स्टोरेज: वनप्लस ओपन 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- ओएस: एंड्रॉइड 13 ओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ ये फोन ऑक्सीजनओएस 13.1 पर रन करेगा ।
- कैमरे: हैंडसेट के पीछे ट्रिपल कैमरा सेंसर हो सकते हैं, जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP सेकेंडरी शूटर और 64MP लेंस होगा। वनप्लस
ओपन के फ्रंट में 32MP और 20MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। - बैटरी: इसमें आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी मिलेगी।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
8 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
12 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
13 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines