हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UP Government Scheme: खुशखबरी! फ्री में मिल रहा है स्मार्टफोन और टैबलेट, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

विज्ञापन

UP Free Tablet Smartphone Scheme: उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने राज्यवासियों को फ्री टैबलेट (Tablet) और स्मार्टफोन (Smartphone) देने के लिए एक योजना शुरू की है। इसके जरिए राज्य के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाव देनी की कोशिश की जा रही है। इस योजना का लाभ छात्रों को दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए आवेदन करना जरूरी है।

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और एक युवा के साथ एक छात्र भी हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे आप फ्री में स्मार्टफोन (Free Smartphone) और टैबलेट (Free Tablet) का लाभ उठा सकते हैं।

और पढ़िए – Oppo ला रहा तगड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे का स्मार्टफोन! जानिए

UP Free Tablet Smartphone Scheme Eligibility

अगर आप फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन वाली योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका उत्तर प्रदेश में स्थाई निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा छात्र की 10वीं और 12वीं कक्षा में कम से कम 65 फीसदी मार्क्सशीट रिपोर्ट होनी चाहिए। आवेदन कर रहे छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन या ग्रेजुएशन के अलावा पैरा मेडिकल या फिर कौशल विकास का स्टूडेंट होना चाहिए।

इतना ही नहीं इस स्कीम के लिए छात्र का निजी और सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा परिवारिक सालाना आय 2 लाख या उससे कम होनी जरूरी है। इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना भी जरूरी है।

UP Free Tablet Smartphone Scheme Required Documents

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • स्कूल पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पिछली कक्षा पास करने का प्रमाण

और पढ़िए – Vi vs Jio vs Airtel: 1 साल की वैधता के साथ आते हैं 2999 रुपये का प्लान, जानिए तीनों में से कौन सा सबसे…

कहां से करें ऑनलाइन आवेदन?

उत्तर प्रदेश की फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन स्कीन का लाभ उठाने के लिए अगर छात्र एलिजिबल है तो वो ऑनलाइन तरीके को अपनाकर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए एलिजिबल छात्र को उत्तर प्रदेश की सरकारी वेबसाइट up.gov.in पर जाकर आवदेन करना होगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस स्कीन की शुरुआत 19 अगस्त 2021 को शुरू की थी, जिसके जरिए छात्र की मदद हो सके और वो स्मार्टफोन या टैबलेट के जरिए अपनी पढ़ाई में सहायता ले सके।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें