Ulefone Power Armor X11 Pro: क्या आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो मार्केट में अब एक अच्छे कंडिशन का वाटरप्रूफ स्मार्टफोन (Waterproof Smartphone) लॉन्च हो चुका है। इस फोन का नाम यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो है जिसे कम कीमत में पेश किया गया है। फोन का डिजाइन जबरदस्त और बैटरी भी तगड़ी है। आइए Ulefone Power Armor X11 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो में 5.45 इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 720x1440p रेजुलेशन के साथ है। इसमें IP68/69K और MIL-STD – 810G सैन्य-ग्रेड प्रमाणन के साथ आता है। ऐसे में फोन को पानी या धूल से बचाया जा सकता है। दावा है कि ये फोन 30 मिनट तक 1.5 मीटर की गहराई तक जलरोधक है। इसके अलावा कंक्रीट पर ये 1.5 मीटर तक की बूंदों का सामना भी कर सकता है।
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो में 16MP का मुख्य कैमरा समेत एक डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो की बैटरी
बैटरी की बात करें तो यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो में 8150mAh की बैटरी है। इस फोन को सिंगल चार्जिंग पर तीन दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की बैटरी 5W OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो की कीमत
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो ये AliExpress पर उपलब्ध है। यहां पर इस फोन की कीमत 139.99 डॉलर यानी 11,178 रुपये है। हालांकि, ऑफर के तहत इसे 23 सितंबर, 2022 तक इतने रुपये में बेचा जाएगा। इसके बाद फोन की कीमत बढ़ जाएगी।
यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो यूलेफोन पावर आर्मर X11 प्रो में एनएफसी, एक माइक्रोएसडी स्लॉट, डुअल सिम स्लॉट, एंड्रॉइड 12 ओएस, ग्लव मोड, एक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स हैं। फोन में मीडियाटेक हीलियो ऑक्टा-कोर गेमिंग प्रोसेसर है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
20 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
23 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines