नई दिल्ली: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उनके मुताबिक अब ट्विटर पर ब्लू टिक के पैसे चुकाने होंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ट्विटर का वर्तमान सिस्टम जिनके पास ब्लू चेकमार्क है या नहीं है, वह बकवास है। लोगों के लिए शक्ति! $8/माह में सभी को ब्लू टिक मिलेगा।
मस्क ने इसके साथ ही कई अन्य घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा- आपको यह भी मिलेगा:
– रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता, जो स्पैम/स्कैम से निपटने के लिए आवश्यक है
– लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की क्षमता
– आम यूजर के मुकाबले आधे विज्ञापन देखने को मिलेंगे
मस्क ने यह भी कहा कि हमारे साथ काम करने के इच्छुक प्रकाशकों के लिए पेवॉल बायपास मिलेगा। दरअसल, बायपास पेवॉल्स एक वेब ब्राउज़र एक्सटेंशन है जो चयनित साइटों के लिए बायपास पेवॉल्स में मदद करता है।
फ्री पढ़ सकेंगे पेड आर्टिकल
मस्क का कहना है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो Twitter Blue सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकेंगे। Musk के मुताबिक ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन से ट्विटर का रेनेव्यू बढ़ेगा। इससे कंटेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड मिलेगा।
अपने हाथ में ली कमान
उल्लेखनीय है कि मालिक बनते ही मस्क धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पदभार संभालने के दिन ही नौकरी से निकाल दिया, लेकिन उन्होंने नया सीईओ नियुक्त नहीं किया है। ट्विटर की विज्ञापन प्रमुख सारा पर्सनेट ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्होंने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मस्क ने बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स को हटाकर अपने हाथ में कमान ले ली है।
संबंधित खबरें
मोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 hr agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
5 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines