TV Speaker Cleaning Tips: कई बार टीवी की वॉल्यूम बढ़ाने पर आवाज फटने लगती है या साउंड पहले जैसी साफ नहीं आती. यह अक्सर इसलिए होता है क्योंकि स्पीकर्स के वेंड्स में धूल और मिट्टी भर जाती है. बाहर से दिखे न दिखे, लेकिन महीनों की धूल स्पीकर की आवाज को दबा देती है. इसलिए जरूरी है कि टीवी के स्पीकर्स की सही तरीके से सफाई की जाए. हालांकि यह काम जल्दबाजी में या गलत तरीके से किया तो नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि घर पर टीवी के स्पीकर्स को सुरक्षित तरीके से कैसे साफ किया जाए.
टीवी को पहले स्थिर जगह पर रखें
स्पीकर साफ करने से पहले टीवी को उसकी दीवार वाली जगह या कंसोल से हटाकर किसी स्थिर और सपाट जगह पर रखें. बहुत लोग वॉल-माउंटेड टीवी को वहीं साफ करने की कोशिश करते हैं, जिससे टीवी गिरने या हिलने का डर रहता है. इसलिए टीवी को ऐसी जगह रखें जहां हाथ साफ चल सके और कोई जोखिम न हो.
ब्रश से धीरे-धीरे वेंड्स की सफाई करें
अधिकतर टीवी में स्पीकर वेंड्स नीचे की तरफ होते हैं, हालांकि कुछ मॉडलों में ये पीछे भी बने होते हैं. जगह पहचान लेने के बाद किसी मुलायम ब्रश या पुराने टूथब्रश से धूल को धीरे-धीरे निकालें. ध्यान रखें कि सफाई करते वक्त बहुत दबाव न डालें, क्योंकि ज्यादा जोर लगाने से वेंड्स या जालियां टूट सकती हैं.
धूल उड़ाने के लिए हेयर ड्रायर भी मददगार
यदि वेंड्स के अंदर धूल ज्यादा जमी है, तो आप हेयर ड्रायर की मदद ले सकते हैं. लेकिन ड्रायर को स्पीकर के बहुत करीब न लाएं. बेहतर होगा कि हेयर ड्रायर को ‘कूल एयर’ मोड पर रखें ताकि गर्म हवा से टीवी को नुकसान न पहुंचे. हल्के प्रेशर की ठंडी हवा काफी धूल बाहर निकाल देती है.
लिक्विड का उपयोग न करें, जरूरत हो तो थिनर इस्तेमाल करें
सफाई करते समय किसी भी तरह का क्लीनर, स्प्रे या पानी इस्तेमाल न करें. इससे टीवी के स्पीकर्स खराब हो सकते हैं. लेकिन अगर धूल बहुत जमी है, तो थोड़ी मात्रा में थिनर का उपयोग सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह तुरंत सूख जाता है. टूथब्रश को हल्का-सा थिनर में डिप कर वेंड्स को धीरे साफ करें. ध्यान रहे कि थिनर अंदर न जाए.
जरूरत पड़े तो टेक्नीशियन को बुलाएं
अधिकतर मामलों में बाहर की सफाई से साउंड पहले जैसा हो जाता है. लेकिन अगर फिर भी आवाज साफ न आए, तो संभव है कि अंदर भी धूल भर गई हो. ऐसी स्थिति में टीवी को खुद खोलने की कोशिश न करें. किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से अंदरूनी सफाई करवाना ही सुरक्षित और समझदारी भरा विकल्प है.
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
15 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
18 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
19 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
20 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines