Truecaller AI Feature: Truecaller के AI फीचर ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पहले जो ऐप केवल फोन करने वाले के नाम को उजागर करता था, अब वह सामने से आ रहे कॉल को भी खुद ही उठाकर जवाब दे देगा। कंपनी ने कहा कि कॉलर को पहचानने वाले एप्लिकेशन Truecaller ने ट्रूकॉलर असिस्टेंट नामक एक AI-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट फीचर लॉन्च किया है। यूजर सामने से आ रही कॉल का जवाब देने के लिए AI को अपने मुताबिक यूज कर सकते हैं।
ट्रूकॉलर इंडिया के प्रबंध निदेशक ऋषित झुनझुनवाला ने ET को बताया कि वर्चुअल असिस्टेंट क्लाउड पर आधारित है और वर्तमान में हिंदी, अंग्रेजी और भारत में विशेष ‘हिंग्लिश’ भाषाओं में भी बातचीत करने में सक्षम है।
Truecaller AI कैसे काम करेगा
जब ट्रूकॉलर असिस्टेंट को कॉल प्राप्त होगी तो उपयोगकर्ता को ऐप पर बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट प्राप्त होगी। ट्रूकॉलर असिस्टेंट को मूल रूप से Call Hero के नाम से जाना गया था, लेकिन लॉन्च के बाद ट्रूकॉलर द्वारा इसका अधिग्रहण कर लिया गया।
AI का फायदा
भारत में घोटाले के बढ़ते मामलों के बीच, ट्रूकॉलर ने हाल ही में लोगों को स्कैम कॉल से निपटने में मदद के लिए यह फीचर पेश किया है। ट्रूकॉलर असिस्टेंट को पेश करते हुए, कंपनी ने बताया कि यह नया फीचर कॉल को स्क्रीन करने और पहचानने के लिए मशीन लर्निंग और क्लाउड टेलीफोनी की मदद से काम करेगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को अनावश्यक या संभावित स्पैम कॉल से बचने के लिए कॉल करने वालों की पहचान करने में मदद मिलती है।
फोन किसने किया, वो ऐसे पता चलेगा
Truecaller Assistant Google Play पर Android उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। ट्रूकॉलर ने बताया कि नया एआई इनकमिंग कॉल का तुरंत जवाब देगा और कॉल करने वाले की बातों का लाइव ट्रांस्क्रिप्शन प्रदान कर सकता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को कॉल करने वाले की पहचान करने और कॉल के उद्देश्य को समझने में मदद मिलती है।
ट्रूकॉलर असिस्टेंट के लिए देना चार्ज
समाचार एजेंसी ANI ने कंपनी के हवाले से कहा है कि नया ट्रूकॉलर असिस्टेंट वर्तमान में एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए 14 दिनों के निःशुल्क काम करेगा है। इसके बाद उपयोगकर्ता 149 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले ट्रूकॉलर प्रीमियम असिस्टेंट प्लान को ले सकते हैं। सीमित प्रमोशनल डील के तहत यह प्लान फिलहाल 99 रुपये में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
23 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines