Top-25 common password: मोबाइल फोन को लॉक करने से लेकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड तक हम लोग पासवर्ड का यूज करते हैं। कुछ लोगों का पासवर्ड मजबूत होता है तो कुछ लोग कॉमन पासवर्ड यूज करते हैं। कॉमन पासवर्ड का यूज करने से आप ऑनलाइन फ्राड का शिकार हो सकते हैं। ये कॉमन पासवर्ड क्या हैं, आइए जानते हैं…
सबसे खराब पासवर्ड कौन-सा है?
अगर आप से पूछा जाए कि दुनिया का सबसे खराब पासवर्ड क्या है तो आपका जवाब क्या होगा? एक रिपोर्ट के मुताबिक, 123456 दुनिया का सबसे खराब पासवर्ड है। यह सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
टॉप-25 पासवर्ड
123456, admin, 12345678, 123456789, 1238456789, 1234, 12345, password, 123, Aa123456, 12345678901, UNKNOWN, 1234567, , 123123, 111111, Password, 12345678910, 000000, admin123, ********, user, 1111, P@ssw0rd, root, 654321, qwerty
पासवर्ड को सुरक्षित कैसे करें?
- पासवर्ड को अजनबियों और व्हाट्सएप या फेसबुक पर शेयर करने से बचें।
- ऐसा पासवर्ड बनाएं, जिसमें 20 अक्षर हो। इसमें अपरकेस, लोअरकेस अक्षरों, संख्याओं के साथ विशेष प्रतीक भी शामिल हों।
- जन्मदिन, नाम या सामान्य शब्दों जैसे आसानी से सर्च होने वाले विवरणों का उपयोग करने से बचें।
- पासवर्ड की नियमित रूप से समीक्षा करें। नए, जटिल और लंबा पासवर्ड बनाएं।
- अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पासवर्ड रिसायकल न करें। यदि एक अकाउंट से छेड़छाड़ की जाती है तो यह आपके अन्य सभी खातों को जोखिम में डाल देता है।
यह भी पढ़ें: Smartphone Photo Hacking: एक क्लिक से हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली! जानिए क्या है नया Scam
तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्राड के मामले
बता दें कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग मजबूत पासवर्ड बनाते हैं, फिर भी धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आपको पासवर्ड ऐसा बनाना चाहिए, जो लंबा हो और अल्फान्यूमेरिक हो। यह कॉमन यूज होने वाला पासवर्ड न हो। लंबा पासवर्ड बनाने से उसे याद करना हैकर के लिए मुश्किल होता है।
यह भी पढें: क्या है रिलायंस जियो का Bharat GPT? AI Project के लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलाया हाथ
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines