हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या Apple से जा रहे Tim Cook? कंपनी में बड़े बदलाव होने की चर्चा, कौन होगा नया CEO?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक टिम कुक 2025-26 तक Apple CEO पद छोड़ सकते हैं, हालांकि अभी किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. एप्पल में आने वाले बड़े बदलावों के बारे में यहां पढ़ें.

विज्ञापन

एप्पल की दुनिया में इन दिनों एक बड़ा सवाल तेजी से उठ रहा है क्या टिम कुक जल्द ही अपनी CEO की कुर्सी छोड़ने वाले हैं? ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी ने उनकी जगह लेने के लिए नए नामों पर गंभीरता से विचार शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि 2026 से पहले ही यह बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

टिम कुक के लंबे कार्यकाल पर लग सकता है विराम

Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, टिम कुक 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में CEO पद छोड़ सकते हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि बदलाव जल्द से जल्द अगले साल हो सकता है. यानी एप्पल की शीर्ष नेतृत्व में कई दशकों बाद एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा.

जॉन टर्नस बन सकते हैं नए CEO- रिपोर्ट में दावा

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग, जॉन टर्नस इस पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह परिवर्तन एप्पल के मौजूदा प्रदर्शन से बिल्कुल जुड़ा नहीं है, बल्कि यह एक लंबे समय से योजना में शामिल बदलाव’ का हिस्सा बताया जा रहा है.

विज्ञापन

अनाउंसमेंट की तारीख तय नहीं

यह भी सामने आया है कि कंपनी फिलहाल किसी तरह की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है. जनवरी में होने वाली एप्पल की कमाई रिपोर्ट में भी किसी बड़े खुलासे की उम्मीद नहीं की जा रही. बीते महीनों में एप्पल ने कई शीर्ष अधिकारियों के बदलाव देखे हैं COO जेफ विलियम्स ने रिटायरमेंट की घोषणा की और CFO लुका मैस्ट्रि भी अपने पद से हट रहे हैं.

नया दौर शुरू होने की तैयारी

अगर टिम कुक सच में पद छोड़ते हैं, तो यह एप्पल के इतिहास में सबसे बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होगा. कुक के कार्यकाल में एप्पल ने रिकॉर्ड बिक्री और कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए, इसलिए उनके बाद कंपनी किस दिशा में बढ़ेगी, इस पर पूरी दुनिया की नजर होगी.

विज्ञापन

2026 हो सकता है सबसे बड़ा साल

टिम कुक के संभावित एक्जिट के बीच, एप्पल की कई नई योजनाओं पर भी चर्चा है. रिपोर्ट्स में iPhone 18 की नई लॉन्च टाइमलाइन, पहली बार iPhone Fold की एंट्री और कई बड़े बदलावों की बात हो रही है. ऐसे में 2026 एप्पल फैंस के लिए बेहद रोमांचक साल साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- OpenAI ने लॉन्च किया WhatsApp जैसा Group Chats फीचर, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola