Twitter की टक्कर में उतारे गए नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर जल्दी ही कई नए शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इन फीचर्स के तहत यूजर्स को ऑटो-डिलीट का भी ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर के तहत यूजर् अपने पुराने पोस्ट को डिलीट कर पाएंगे।
सोशल मीडिया पर पूछे गए 90 दिनों के बाद ऑटो-डिलीट पोस्ट से संबंधित एक फीचर रिक्वेस्ट के जवाब में इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने सोमवार को लिखा, “मैं 30 दिन के ऑटो-डिलीट के बारे में सोच रहा था, लेकिन हो सकता है यूजर्स की च्वॉइस के मुताबिक 90 दिन बेहतर हो…।”
क्या है Threads
मेटा के स्वामित्व वाले Instagram ने नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जिसे Threads नाम दिया गया है। इसमें अभी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं और जल्दी ही बहुत से नए अपडेट्स भी जारी किए जाएंगे। फिलहाल नए एप्लिकेशन में वर्तमान में प्रत्यक्ष संदेश, “फ़ॉलोइंग” फ़ीड, पूर्ण वेब संस्करण, कालानुक्रमिक फ़ीड जैसी बहुत सी सुविधाएं नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Threads पर यूजर की संख्या पहुंची 9 करोड़ के पार, बना Twitter के लिए खतरा
100 देशों में एक साथ किया गया था लॉन्च
Meta ने गत सप्ताह 100 देशों में iOS और Android यूजर्स के लिए Threads App लॉन्च किया था। यह वर्तमान में ऐप स्टोर पर टॉप फ्री ऐप है। इस ऐप को लॉन्च के बाद केवल दो घंटे में 20 लाख यूजरों ने साइन-अप किया। सात घंटे में यह आंकड़ा एक करोड़, 12 घंटे में तीन करोड़ और शुक्रवार तक सात करोड़ पर पहुंच गया था। लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर थ्रेड्स ने नौ करोड़ यूजर साइन-अप को पार कर लिया है।
Threads को लेकर Elon Musk ने उड़ाया मार्क जुकरबर्ग का मजाक
Twitter के मालिक एलन मस्क ने मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग का मजाक उड़ाया और कहा, “जुक इज अ कक” पिछले सप्ताह मस्क ने कहा था, “कम्पीटिशन ठीक है, लेकिन नकल नहीं।” मस्क ने 2017 में जुकरबर्ग पर पलटवार करते हुए कहा था कि मेटा सीईओ की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की समझ “सीमित” है। हालांकि इस पर मार्क की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
11 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
12 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
14 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
15 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
16 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
18 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines