Telegram New Features: टेलीग्राम ने हाल ही में अपने लेटेस्ट अपडेट, वर्जन 10.5.0 को रोल आउट कर दिया है, जो एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स ऑफर कर रहा है। इस नए अपडेट के साथ नया डिलीट एनीमेशन और वॉयस, वीडियो कॉल के लिए नया इंटरफेस पेश किया गया है। कंपनी समय समय पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ऐसे ही धांसू अपडेट रोल आउट करती रहती है।
मिलेगा ऑल न्यू डिजाइन
इस अपडेट के बाद भी आपको प्लेटफार्म पर पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है। परिवार और दोस्तों से जुड़ने के लिए आज देश भर में कई लोग एप्लिकेशन का यूज कर रहे हैं और यह नया अपडेट न केवल आपको एक नया लुक ऑफर कर रहा है, बल्कि Whatsapp की तरह ही एक लाइट डिजाइन भी दे रहा है।
वीडियो से भी जानें Telegram के Secret Features
पहले से बेहतर हुई UI
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि नया यूआई कम रिसोर्स का यूज करता है और इसलिए इससे आपके फोन की परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ भी कम नहीं होगी। अपडेट के कारण ऐप पुराने डिवाइस पर भी अब बेहतर ढंग से काम करेगा। इसके अलावा, अपडेट में नए एनिमेशन और डायनामिक बैकग्राउंड भी पेश किए गए हैं जो कॉल के बेस पर बदलते हैं। साथ ही कंपनी ने ऐप में बेहतर कॉल क्वालिटी की भी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें : Smartphone का स्टोरेज खाली कैसे करें?
बेहतर यूजर एक्सपीरियंस!
iPhone यूजर्स के लिए पिछले महीने ही टेलीग्राम ने “Vaporize Animation” की घोषणा की थी जिसे “Thanos Snap” इफेक्ट कहा जा रहा है। यह नया एनीमेशन एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस का वादा करता है और अब, इस नए UI को कंपनी ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेश कर दिया है।
वीडियो से भी जानें Telegram Tips and Tricks
Whatsapp, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी नहीं है ये फीचर
कंपनी ने इससे पहले, स्टोरी फीचर को पेश किया था, जो काफी समय से व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। हालांकि, यह फीचर मेटा से भी एक कदम आगे निकल गया। इस अपडेट में कंपनी ने टेलीग्राम Stories को पोस्ट करने के बाद भी एडिट करने का ऑप्शन दिया।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
11 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
15 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines