Social Media Ad Scam: देश में इस साल की शुरुआत से ही ऑनलाइन स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं और हर दूसरे दिन कोई न कोई शख्स स्कैमर्स के जाल में फंस रहा है। सरकार द्वारा भी समय-समय पर इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है बावजूद इसके कई लोग अभी भी इन स्कैम्स का शिकार हो रहे हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। स्कैमर्स अक्सर मैसेजिंग ऐप या सोशल मीडिया पर लोगों से कांटेक्ट करते हैं, अच्छे जॉब ऑफर करते हैं, जो आसानी से पैसे कमाने की बात कहते हैं।
ऐसा ही एक मामला हाल ही में पुणे से सामने आया है। यहां एक 34 वर्षीय टेक्निकल एक्सपर्ट ने ऑनलाइन एक्स्ट्रा पैसे कमाने की कोशिश में 17 लाख रुपये से अधिक गंवा दिए। शख्स ने पहले सोशल मीडिया पर मिल रहे जॉब ऑफर पर क्लिक किया और स्कैमर के जाल में फंस गया।
वीडियो से भी जानें सोशल मीडिया स्कैम
गजब का था जॉब ऑफर!
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले विक्टिम ने सोशल मीडिया पर एक पार्ट-टाइम जॉब का Ad देखा, जहां वीडियो Like करने के बदले पैसे देने की बात कही गई थी। इसके बाद शख्स ने 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक काम भी किया जब उसे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, तो शख्स 7 दिसंबर को साइबर क्राइम सेल को इसकी सूचना दी और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित को इस दौरान 17.6 लाख रुपये का चूना लग गया।
ये भी पढ़ें : Windows 10 यूजर्स जरूर जान लें ये बड़ा अपडेट!
आप कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
जब भी आप किसी जॉब के लिए अप्लाई करें तो LinkedIn, Naukri.com, Indeed जैसे पोर्टल्स का ही यूज करें। हालांकि, अगर आपको कोई अन्य प्लेटफार्म से जॉब ऑफर कर रहा है तो पहले उस व्यक्ति की पूरी जांच करें। व्यक्ति का नाम, कंपनी का नाम आदि जैसे डिटेल्स भेजने के लिए कहें। जब तक पुष्टि न हो जाए अपनी कोई भी डिटेल शेयर न करें।
आप जॉब ऑफर की जांच करने के लिए गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं कि नौकरी देने वाली कंपनी अस्तित्व में है भी या नहीं? इसके अलावा, अगर आपको कोई Job Offer Document मिलता है, तो उसे अच्छी तरह से पढ़ें। ग्रामेटिकल मिस्टेक्स, सेंटेंस की जांच करें। यह संकेत दे सकती हैं कि Document किसी प्रोफेशनल कंपनी द्वारा नहीं बल्कि नुक्कड़ पर बैठ कर तैयार किया गया है।
वीडियो से भी जानें ये स्कैम
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
20 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
22 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines