Smartphone Tips and Tricks: क्या आपके स्मार्टफोन का स्टोरेज भी फुल हो गया है? तो अब चिंता न करें, आज हम आपको एक ऐसी गजब की Hidden Setting बताएंगे जिससे आप डिवाइस पर कुछ स्टोरेज को मिनटों में खाली कर सकते हैं। आजकल अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियां बेस वेरिएंट के रूप में 64GB या 128GB वाले डिवाइस लॉन्च करती हैं जो कुछ ही समय में ही भर जाते हैं। वहीं ऐप्स भी समय के साथ हैवी होते जाते हैं। हर किसी के फोन पर आज हजारों तस्वीरें और वीडियो सेव हैं, जो इतनी बड़ी बात नहीं है। कुछ डिवाइस में तो स्टोरेज एक्सपैंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट भी नहीं है, तो घबराएं नहीं! सिर्फ इस जबरदस्त सेटिंग को ऑन कर लें…
कौन-सी है ये हिडन सेटिंग?
इस हिडन सेटिंग को यूज करने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च करने या ऐप इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। इस सेटिंग को आप अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर पर जाकर यूज कर सकते हैं। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कैसे करें इसे ऑन…
- इस सेटिंग को ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने फोन पर प्ले स्टोर ओपन करें।
- यहां से प्ले स्टोर की सेटिंग में जाएं।
- इसके बाद जनरल ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- यहां आपको Automatically Archive Apps ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- एक बार इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद आपके फोन की काफी स्टोरेज खाली हो जाएगी।
वीडियो से भी जानें ये Hidden Setting
कैसे काम करता है ये फीचर?
Automatically Archive ऐप्स सेटिंग को आसान शब्दों में समझें तो, यह आपके फोन में मौजूद ऐसे ऐप्स को Archive कर देता है जिनका आपने लंबे समय से यूज नहीं किया है। खास बात यह है इस सेटिंग को ऑन करने से ऐप का डाटा भी डिलीट नहीं होता और ऐप को Uninstall करने की भी जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें : 3 Useful Gadgets से अपने घर को करें अपग्रेड!
ये ऑप्शन भी करें ट्राई
अपने स्मार्टफोन के स्टोरेज स्पेस को खाली रखने के लिए आप एक और तरीका यानी क्लाउड स्टोरेज का भी यूज कर सकते हैं। अपनी सभी फोटो और वीडियो का क्लाउड पर बैकअप लें। इसके लिए आप Google फोटो ऐप का भी यूज कर सकते हैं, जो हर स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल आता है। अगर आप पहले से ही अपने फोन पर बैकअप लेने के लिए क्लाउड स्टोरेज का यूज कर रहे हैं, तो गैलरी ऐप से सभी तस्वीरें हटा कर भी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें 5 Tricks to Fix Android Storage
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
15 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines