Smartphone Expiry Date: आज मोबाइल फोन हमारे लिए सिर्फ कॉल करने का जरिया नहीं रह गया है. बैंकिंग से लेकर UPI पेमेंट, ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफिस का काम, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट- सब कुछ इसी एक डिवाइस पर टिका है. सुबह आंख खुलते ही फोन चेक करना और रात को सोने से पहले आखिरी नजर उसी पर डालना अब आम बात हो गई है. ऐसे में अगर फोन सुरक्षित न रहे या ठीक से काम करना बंद कर दे, तो नुकसान सिर्फ तकनीकी नहीं बल्कि सीधा आपकी जेब और निजी जानकारी पर भी पड़ सकता है.
मोबाइल फोन की एक्सपायरी डेट क्या होती है
ज्यादातर लोगों को लगता है कि मोबाइल तब तक ठीक है, जब तक वह ऑन हो रहा है. लेकिन हकीकत यह है कि हर स्मार्टफोन की एक तरह की एक्सपायरी डेट होती है. यह कोई छपी हुई तारीख नहीं होती, बल्कि कंपनी के सपोर्ट से जुड़ी होती है. हर मोबाइल कंपनी अपने फोन को एक तय समय तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी पैच देती है, जो आमतौर पर 2 से 4 साल तक होते हैं. कुछ प्रीमियम ब्रांड इससे ज्यादा समय तक भी अपडेट देते हैं.
कब माना जाता है फोन एक्सपायर
जिस दिन कंपनी आपके फोन के लिए ओएस अपडेट और सिक्योरिटी पैच देना बंद कर देती है, उसी दिन से फोन को टेक्निकली एक्सपायर माना जाता है. इसका मतलब यह नहीं कि फोन तुरंत खराब हो जाएगा या बंद हो जाएगा. लेकिन इसका मतलब यह जरूर है कि अब वह फोन पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहा और नए खतरों से खुद को बचाने में कमजोर हो गया है.
एक्सपायर फोन से क्या-क्या नुकसान हो सकता है
अपडेट बंद होने का सबसे पहला असर फोन की सिक्योरिटी पर पड़ता है. ऐसे फोन हैकिंग और डेटा चोरी के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं. धीरे-धीरे फोन की स्पीड कम होने लगती है, ऐप्स स्लो चलती हैं और कई बार हैंग या क्रैश की समस्या भी आने लगती है. यही नहीं, कई बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स पुराने सॉफ्टवेयर पर काम करना भी बंद कर देती हैं, जिससे रोजमर्रा के जरूरी काम अटक सकते हैं.
फोन की एक्सपायरी कैसे चेक करें
अगर आपको जानना है कि आपका फोन एक्सपायर हो चुका है या नहीं, तो सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन चेक करें. अगर लंबे समय से कोई सिक्योरिटी पैच या अपडेट नहीं आया है, तो यह एक साफ संकेत है. इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल मॉडल का अपडेट सपोर्ट स्टेटस भी देखा जा सकता है. साथ ही फोन की मैन्युफैक्चरिंग डेट जानना भी जरूरी है, जो बॉक्स या डिवाइस की सेटिंग्स में मिल जाती है.
समय रहते फैसला लेना जरूरी
अगर आपका फोन एक्सपायर हो चुका है, तो उसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर तब जब आप उस पर बैंकिंग और पर्सनल डेटा रखते हैं. ऐसे में या तो फोन को सिर्फ सामान्य कामों के लिए इस्तेमाल करें या फिर नए और अपडेट सपोर्ट वाले स्मार्टफोन पर शिफ्ट होना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है. सुरक्षित फोन न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी की भी सही तरीके से हिफाजत करता है.
ये भी पढ़ें- iPhone की स्क्रीन टूटी तो कितने हजार लगेंगे? जाने लें पूरे खर्च का हिसाब
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines