Smartphone Charging Tips: आज के समय में स्मार्टफोन काफी जरूरी हो गया है। कई कामों के लिए फोन का इस्तेमाल किया जाता है। ये ही कारण है कि कुछ लोगों के लिए स्मार्टफोन के बिना दो मिनट भी रहना मुश्किल होता है। जबकि, कुछ लोगों की आदत फोन को फुल चार्ज रखने की होती है तो कुछ लोग चार्जिंग के दौरान ऐसी गलती कर बैठते है जिससे बाद में समस्या हो सकती है। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं जिन्हें चार्जिंग के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
बैटरी चार्जिंग अलर्ट से पहले कर लें फोन चार्ज
कई ऐसे लोग है जो अपने फोन का इस्तेमाल बैटरी को पूरा खत्म होने तक करते हैं। जब तक फोन खुद ना बोल दे कि मुझे चार्ज पर लगा दो तब तक स्क्रॉलिंग और इसे इस्तेमाल करने का दौर कायम रहता है। सरल भाषा में कहें तो कुछ लोग चार्जिंग अलर्ट मिलने के बाद ही फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं। आपको फोन की बैटरी खत्म होने का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि 20 प्रतिशत के आसपास हो तो फोन को चार्ज पर लगा लें।
ये भी पढ़िए- Smartphone Tips: बार-बार फोन हो रहा हैंग? मिनटों में ऐसे पाएं छुटकारा
ऑर्जिनल चार्जर से ही करें चार्ज
कई लोगों को सिर्फ अपने फोन को चार्ज करने से ही मतलब होता है। चार्जिंग के लिए वो किसी भी चार्जर को इस्तेमाल कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए आपको हमेशा अपने फोन का ही यानी उसके साथ आया ऑर्जिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
100 प्रतिशत से ज्यादा ना करें चार्ज
कुछ लोग फोन को चार्ज करने के लिए रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं या फिर चार्ज पर लगाकर भूल ही जाते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग पर लगी रहती है। इस तरह की गलती से आपका फोन समय से पहले खराब हो सकता है। फोन को अधिक समय तक चार्ज करने से बैटरी पर जोर पड़ता है जिससे उसके खराब होने की संभावना रहती है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
15 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
18 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
20 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
20 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines