Smartphone Battery Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी इसकी बैटरी को लेकर होती है. कई लोगों का फोन नया होने के बावजूद जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है या कुछ ही महीनों में बैटरी कमजोर पड़ जाती है. इसकी बड़ी वजह हमारी रोज़मर्रा की चार्जिंग आदतें होती हैं. सही जानकारी न होने के कारण हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो फोन की बैटरी को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक अच्छी हालत में रहे, तो इन 8 बातों पर जरूर ध्यान दें.
स्मार्टफोन की बैटरी को खराब होने से कैसे बचाएं
रातभर फोन चार्ज पर लगाना
कई लोग सोते समय फोन को चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं. यह आदत बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकती है, खासकर उन फोन्स में जिनमें ऑटो कट फीचर नहीं होता. ज्यादा देर तक चार्ज होने से बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और उसकी लाइफ कम होने लगती है.
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल
अगर आपको फोन चार्ज करते समय उसे चलाने की आदत है, तो इसे तुरंत बदल लें. चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने से बैटरी गर्म होती है, जिससे उसकी क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और बैकअप भी पहले जैसा नहीं रहता.
बैटरी को पूरी तरह खत्म होने देना
कई लोग फोन तब तक चार्ज नहीं करते जब तक बैटरी पूरी तरह खत्म न हो जाए. यह आदत भी गलत है. बेहतर यही है कि जब बैटरी 10 से 15 प्रतिशत के आसपास पहुंचे, तभी फोन को चार्ज पर लगा दें. इससे बैटरी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता.
थर्ड पार्टी चार्जर का इस्तेमाल
सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल फोन की बैटरी के लिए खतरनाक हो सकता है. हमेशा फोन के ओरिजनल चार्जर या कंपनी द्वारा बताए गए चार्जर का ही उपयोग करें, ताकि बैटरी सुरक्षित और लंबे समय तक सही रहे.
फोन का ज्यादा गर्म होना
अगर फोन इस्तेमाल करते समय या चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. तुरंत फोन को साइड में रख दें और ठंडा होने दें. ओवरहीटिंग बैटरी को अंदर से नुकसान पहुंचा सकती है.
भारी फोन कवर का इस्तेमाल
मोटे और भारी फोन कवर चार्जिंग के दौरान निकलने वाली गर्मी को बाहर नहीं जाने देते. इससे फोन ज्यादा गर्म होता है और बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. बेहतर है कि हल्के और हवा पास होने वाले कवर का इस्तेमाल करें.
जरूरत से ज्यादा ऐप्स खुले रखना
फोन में बेवजह ढेर सारी ऐप्स ओपन रखने से न सिर्फ परफॉर्मेंस धीमी होती है, बल्कि बैटरी भी तेजी से खराब होती है. जो ऐप्स काम की नहीं हैं, उन्हें बंद कर देना ही सही होता है.
हर समय Wi-Fi, GPS और Bluetooth ऑन रखना
अगर जरूरत न हो तो Wi-Fi, GPS और Bluetooth को हमेशा ऑन न रखें. ये फीचर्स बैकग्राउंड में बैटरी खर्च करते रहते हैं, जिससे फोन जल्दी डिस्चार्ज होता है और बार-बार चार्जिंग की जरूरत पड़ती है.
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर बैकअप का मजा ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Jio यूजर के काम की खबर, सिर्फ 44 रुपये में पूरे साल एक्टिव रहेगा अपका सिम, जानें कैसे
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines