Smartphone Apps Hide: आज के समय में हम सभी की कई जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मार्टफोन एक अच्छा माध्यम बन चुका है। इसके जरिए घर बैठे या चलते फिरते कहीं से भी फोन के जरिए कई कामों को ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा खुद का मनोरंजन करने के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके लिए फोन में इंटरनेट के साथ ऐप्स का होना भी जरूरी है।
इस सोशल मीडियो दौर में हमारे फोन में ढेरों ऐप्स होते हैं जिनका अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। अक्सर हमारे फोन में कुछ जरूरी ऐप्स और डाटा होते हैं जिन्हें हम हाइड करना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से है जिनके लिए ऐप्स को फोन से हाइड करना जरूरी है तो आप फोन में मौजूद प्राइवेसी फीचर (Smartphone Privacy Feature) को अपनाकर बेहद आसानी से ये काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा एक्शन! AI की मदद से किया ये काम तो जाना पड़ेगा जेल, जानें क्या है नियम?
फोन में ही मिलेगा ऐप्स को हाइड करने का ऑप्शन
बढ़ते फ्रोड के मामले और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोन में कई तरह के नए फीचर्स आ चुके हैं। आजकल के फोन में ऐप को हाइड करने का भी ऑप्शन मिलता है। इसके जरिए आप ऐप्स को हाइड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे फोन में ऐप्स को हाइड किया जा सकता है?
फोन में यहां से हाइड करें Apps
- अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
- यहां आपको प्राइवेसी फीचर्स का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।
- यहां पर कई ऑप्शन्स में से एक Hide Apps का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।
- यहां पर आपको अपने फोन का पासवर्ड एंटर करना होगा।
- इसके बाद आप जिन-जिन ऐप्स को हाइड करना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट कर लें।
- ऐप्स को हाइड करने के बाद आपको इन्हें ओपन करने के लिए पासवर्ड डालना होगा।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips and Tricks: फोन से गायब हो गया है नेटवर्क? तो इन ट्रिक्स को अपनाकर लाएं पूरा सिग्नल!
ऐप्स लॉक करने के लिए अपना सकते हैं ये भी तरीका
अगर आपके फोन में ऐप्स को लॉक या फिर हाइड करने का ऑप्शन नहीं है तो आप चाहें तो कुछ ऐप्स का सहारा ले सकते हैं। गूगल ऐप्स पर ऐसे कई ऐप हाइड ऐप्स हैं। हालांकि, इन्हें इंस्टॉल करने से पहले एक बार रेटिंग पर जरूर ध्यान दें, कम से कम 5 स्टार रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को ही डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines