हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीवी के USB पोर्ट से कर लिए ये काम, तो अलग डिवाइस खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

स्मार्ट TV में मिलने वाला USB पोर्ट अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि इसके जरिए आप कई काम कर सकते हैं. आइए जानतें है इससे जुड़ी ऐसी 6 ट्रिक्स.

विज्ञापन
स्मार्ट टीवी का छुपा हुआ फीचर.

Smart TV USB Port: आजकल के स्मार्ट टीवी कई तरह के फीचर्स के साथ आते हैं, जिन पर यूजर्स अक्सर ध्यान नहीं देते. इनमें से एक सबसे कॉमन फीचर है टीवी का यूएसबी पोर्ट. ज्यादातर लोग इसे सिर्फ पेन ड्राइव चलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सच कहें तो यह पोर्ट इसके कई गुना काम का है. जानिए कैसे आप अपने टीवी के यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल करके उसे और भी ज्यादा स्मार्ट बना सकते हैं.

एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट के रूप में इस्तेमाल करें

कई सस्ते स्मार्ट टीवी में HDMI पोर्ट की संख्या कम होती है. अगर आपके पास टीवी के साथ कई डिवाइस कनेक्ट करनी हों, तो यह कमी परेशानी बन सकती है. ऐसे में आप मार्केट में उपलब्ध USB टू HDMI (फीमेल) डोंगल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए अपने टीवी के यूएसबी पोर्ट को एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट में बदल सकते हैं और आसानी से दूसरी डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

TV को बनाएं इमरजेंसी चार्जर

USB पोर्ट सिर्फ पेन ड्राइव के लिए नहीं है, इसे फोन चार्ज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि इससे फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी, लेकिन इमरजेंसी में यह बेहद काम का तरीका है. अगर होटल में हों या चार्जर हाथ में न हो, तो टीवी के यूएसबी पोर्ट से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

सिक्योरिटी कैमरा चलाएं

यदि आप घर की सुरक्षा के लिए छोटे सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल करते हैं, तो टीवी का यूएसबी पोर्ट इसे पावर देने में मदद कर सकता है. टीवी अक्सर कमरे के ऐसे लोकेशन पर होता है जिससे पूरे कमरे की कवरेज मिल जाती है. इससे कैमरा और टीवी दोनों का फायदा मिलता है- अच्छा कवरेज और पावर सप्लाई.

विज्ञापन

LED लाइट स्ट्रिप या स्मार्ट एक्सेसरी चलाएं

टीवी के पीछे LED लाइट स्ट्रिप लगाकर फिल्म या शो देखने का एक्सपीरियंस और मजेदार बनाया जा सकता है. ये LED लाइट्स RGB लाइटिंग सपोर्ट करती हैं और टीवी के यूएसबी पोर्ट से पावर मिलती है. इससे वायरिंग की झंझट नहीं होती और सेटअप भी साफ-सुथरा रहता है.

विज्ञापन

स्ट्रीमिंग डिवाइस पावर दें

गूगल क्रोमकास्ट या फायर स्टिक जैसे स्ट्रीमिंग डिवाइस को भी टीवी के यूएसबी पोर्ट से पावर दी जा सकती है. इससे जब टीवी ऑन होगा, तो स्ट्रीमिंग डिवाइस भी ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा. अलग पावर सोर्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

माउस और कीबोर्ड कनेक्ट कर कंप्यूटर बनाएं

यूएसबी पोर्ट में वायरलेस माउस और कीबोर्ड कनेक्ट करके आप अपने टीवी को कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह टीवी के ऐप स्टोर से ब्राउजर डाउनलोड करके इंटरनेट सर्फिंग और काम करना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील! यहां 40000 रुपये सस्ता मिल रहा SONY का 4K Smart TV, घर को बना देगा थिएटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola