SIM Port New Rules: अगर आप भी काफी समय से SIM Port या अपने पुराने SIM कार्ड को बदलवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि आज यानी 1 जुलाई से सिम पोर्ट करवाना अब आसान नहीं बल्कि मुश्किल होने वाला है। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने सिम नंबर पोर्ट को लेकर आज से नए नियम जारी कर दिए हैं। इन नए नियमों से कहीं न कहीं अब मोबाइल फोन नंबर को एक नेटवर्क से दूसरे में स्विच करते वक्त आपको थोड़ी मुश्किल होगी। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
इस वजह से TRAI लाई नए नियम
देशभर में काफी वक्त से कई ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं जहां पहले यूजर्स का पर्सनल डेटा यूज किया गया और उनका सिम पोर्ट करवा लिया। इतना ही नहीं कुछ जगह तो सिम पोर्ट करने का दावा करने वाले कुछ सिम प्रोवाइडर एजेंट्स ने ही लोगों को चूना लगा दिया। इसे रोकने के लिए ही अब TRAI सिम पोर्ट के नए नियम लेकर आई है जिससे यूजर्स की डिटेल्स और उनका नंबर ज्यादा सेफ रहेगा।
ये भी पढ़ें : Jio और Airtel के बाद Vi ने दिया बड़ा झटका! Prepaid और Postpaid प्लान हुए महंगे
समझिए क्या हैं सिम पोर्ट के नए नियम?
पिछले नियमों को देखें तो पहले कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से SIM पोर्ट हो जाता था। एक सिम कार्ड कंपनी से दूसरी कंपनी की सिम उसी नंबर के साथ ले लेते थे, लेकिन अब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नए नियमों के तहत यूजर्स को असुविधा हो सकती है। अब अगर आप अपना मोबाइल नंबर किसी दूसरी कंपनी में पोर्ट करवाते हैं तो इसके लिए आपको पहले एक आवेदन जमा करना होगा।
कुछ दिन करना होगा वेट
इतना ही नहीं इसके बाद आपको कुछ समय वेट करना होगा। मोबाइल नंबर का यूज कर रहे शख्स को अपनी पहचान और सभी डिटेल्स को फिर से वेरीफाई करवाना होगा। पहले की तरह आपको एक ओटीपी भी मिलेगा जिसका यूज आप पोर्टेबिलिटी के दौरान कर सकेंगे। नया सिम खरीदते समय भी अब आपको आवश्यक पहचान पत्र के साथ एड्रेस सर्टिफिकेट जमा करवाना होगा। इसके साथ ही आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी करवाना होगा।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines