SIM Card New Rules: डिजिटल भारत होने के साथ-साथ कई फ्रॉडस्टर की भी लंबी लाइन लग चुकी है। चाहे वो सिम कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी हो या फिर किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म का गलत तरह से इस्तेमाल करके लोगों के साथ ठगी करने का मामला हो। पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले देखे जा रहे हैं जिसमें लोगों के साथ फ्रॉड हो रहे हैं। इनमें सिम कार्ड फ्रॉड का मामला भी चर्चाओं में रहा है, जिसमें कई यूजर्स के साथ हजारों-लाखों रुपयों की ठगी हुई है।
इन सभी मामले को देखते हुए सरकार की ओर से हाल ही में मोबाइल फोन के लिए सिम कार्ड के नए नियमों को जारी किया गया था। इसके तहत डीलर एक साथ कई सिम जारी नहीं कर सकते हैं और उन्हें एक-एक सिम कार्ड का वेरिफिकेशन जरूर करना होगा। ऐसा न करने वाले डीलर पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। नए नियम के साथ सरकार ने कई लाख सिम कार्ड और हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स को बंद कर दिया है।
52 लाख सिम कनेक्शन बंद
जानकारी के लिए बता दें कि सरकान ने 52 लाख फोन कनेक्शन सिम कार्ड को बंद कर दिया है। साथ में हजारों व्हाट्सएप अकाउंटों को भी बैन कर दिया है। टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि सरकार द्वारा 66 हजार व्हाट्सएप खाते को बंद किया है, जो धोखाधड़ी जैसे मामलों में सामने आए थे।
ये भी पढ़ें- WhatsApp ने 72 लाख से ज्यादा भारतीय खाते किए बैन, जानें कारण?
स्कैमर्स के लगभग 8 लाख बैंक वॉलेट्स भी बंद
इसके अलावा 67 हजार सिम कार्ड डीलर्स को भी सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इनमें शामिल फ्रॉडस्टर्स के खिलाफ 300 से अधिक FIR दर्ज की गई है। इसके साथ 52 लाख मोबाइल फोन नंबरों को भी बंद किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, स्कैमर्स के लगभग 8 लाख बैंक वॉलेट्स को भी बंद किया गया है।
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को इसी साल 1 अक्टूबर से लागू किया जाएगा। प्वाइंट ऑफ सेलर्स को 30 सितंबर से पहले रजिस्टर कराना होगा। ऐसे डीलर जो खुद को रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे तो उन्हें सिम कार्ड बेचने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।
वेरिफिकेशन करना होगा जरूरी
सिम सेल करने वाले डीलर के लिए प्रत्येक सिम कार्ड का वेरिफिकेशन करना जरूरी हो गया है। अगर डीलर किसी को सिम कार्ड दे रहा है तो उसका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना बहुत जरूरी है। इसके साथ-साथ पुलिस वेरिफिकेशन भी करना सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है। हालांकि, सिम कार्ड सेल करने वालों के वेरिफिकेशन की पूरी जिम्मेदारी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की कर दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
3 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
21 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
23 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines