Share Market Scam: देश में इन दिनों ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना हजारों लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। अब हालिया मामला मुंबई से सामने आया है जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने Share Market में इन्वेस्ट करने पर ज्यादा रिटर्न के चक्कर में 2.56 करोड़ रुपये गंवा दिए। दरअसल स्कैमर्स ने पहले तो बुजुर्ग को इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा बाद में अच्छा रिटर्न दिखाकर उसे लूट लिया। चलिए जानते हैं क्या है ये मामला?
क्या है पूरा मामला?
इस स्कैम की शुरुआत व्हाट्सएप पर एक अननोन नंबर से शुरू होती है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स ने उन्हें दिसंबर 2023 में “KK (फॉर्च्यून सेंटर)” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इस ग्रुप में अकाउंट ओपनिंग मैनेजर, चमन सिंह और नीता सिंघानिया जैसे नाम वाले कई एडमिनिस्ट्रेटर थे, जिन्होंने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वे एक प्राइवेट अमेरिकी कंपनी से जुड़े हैं जो शेयर बाजार में इन्वेस्ट करती है।
वर्चुअल अकाउंट में किया इन्वेस्ट
स्कैमर्स ने पीड़ित को एक वेबसाइट का लिंक भी दिया, जहां उसे अपनी डिटेल्स एंटर करने और एक वर्चुअल अकाउंट बनाने के लिए कहा गया। वर्चुअल अकाउंट बनते ही उसे इसमें इन्वेस्ट पर बंपर रिटर्न का वादा किया गया और इसके बाद पीड़ित ने जो कुछ भी देखा, उस पर भरोसा कर लिया। सबसे पहले शख्स ने फरवरी में 50,000 रुपये का अपना पहला इन्वेस्टमेंट किया और अपने वर्चुअल खाते में बंपर रिटर्न देखा।
रिटर्न को बढ़ता देख किया ज्यादा इन्वेस्ट
जैसे-जैसे पीड़ित ने अपने रिटर्न को बढ़ता हुआ देखा, उसने इस पर पूरी तरह से विश्वास कर लिया और अधिक पैसा इन्वेस्ट कर दिए। धोखेबाजों ने इसे और भी रियल दिखने के लिए पीड़ित के साथ फेक शेयर सर्टिफिकेट्स भी शेयर कर दिए। उन्होंने पीड़ित को अपने पैसे ट्रांसफर करने के लिए अलग अलग बैंक खाते उपलब्ध कराए और ज्यादा शेयर्स में इन्वेस्ट करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें : WhatsApp के वीडियो और ऑडियो कॉल में बड़ा बदलाव
शेयर बाजार में हुआ नुकसान
हालांकि, स्थिति तब बदल गई जब ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर्स ने दावा किया कि कंपनी को शेयर बाजार में नुकसान हुआ है और नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित के निवेश का 20 प्रतिशत हिस्सा अब उनके पास रहेगा। जिसके बाद पीड़ित ने अपने इन्वेस्टमेंट को वापस करने के लिए कहा तो स्कैमर्स ने उसे इनकार कर दिया। यही नहीं उसका बाद में वर्चुअल अकाउंट भी ब्लॉक हो गया थी। जिसके बाद बुजुर्ग समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है और फिर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कैसे बचें इस तरह के स्कैम से?
किसी भी जगह इन्वेस्टमेंट करने से पहले, कंपनी और इससे जुड़े लोगों के बारे में अच्छे से जान लें। इसकी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर क्रॉस चेक जरूर करें। सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजे गए ग्रुप इनवाइट से सावधान रहें। इन चैनलों के जरिए कभी भी कहीं भी इन्वेस्ट न करें।
वेरिफाई करने का ये भी है बेस्ट तरीका
SEBI ने कहा है कि निवेशक सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड डिपाजिटरी पार्टिसिपेंट्स (DPS) के डिटेल जान सकते हैं। SEBI ने इसके लिए लिंक जारी किया है, जो https:// www.cdslindia.com/DP/ dplist.aspx है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
16 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines