Sell Your Old Phone: अगर आप एक नया मोबाइल फोन ढूंढ रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप अपना पुराना डिवाइस बेचना चाहते हैं और पता नहीं है कि कहां बेचना है तो यह लेख आपके लिए है। हम आपके लिए कुछ वेबसाइटों की लिस्ट लेकर आए हैं जहां आप अपना इस्तेमाल किया हुआ फोन बहुत अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।
आप न सिर्फ अपना पुराना डिवाइस बेचेंगे बल्कि आपको डिवाइस काफी अच्छे एक्सचेंज रेट पर मिलेगा। तो अगर आप अपना पुराना डिवाइस बेचना चाह रहे हैं तो यहां टॉप 5 वेबसाइट हैं, जहां आप अपने पुराने डिवाइस को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।
टॉप 5 वेबसाइट: यहां बेचें अपना पुराना फोन
Cashify
यह एक बहुत ही फेमस वेबसाइट है जिसका उपयोग पुराने मोबाइल फोन बेचने के लिए किया जाता है। कैशिफाई से आप पुराने डिवाइस भी खरीद सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म आपके यूज किए हुए मोबाइल को बेचने के लिए सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है। इसे यूज करना भी काफी आसान है और आप Cashify पर कोई अन्य डिवाइस, जैसे डेस्कटॉप, लैपटॉप, टीवी, गेमिंग सिस्टम, टैबलेट और iMacs भी बेच सकते हैं।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूज करने का मजा होगा दोगुना, मेटा ने पेश किया अपना पहला Generative AI Product
Flipkart
आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए भी अपना पुराना स्मार्टफोन बेच सकते हैं। कंपनी ‘सेल बैक प्रोग्राम’ के तहत अपना पुराना डिवाइस बेचने की सुविधा देती है। यह ग्राहकों को अपने पुराने फोन बेचने और फ्लिपकार्ट ई-वाउचर के रूप में सही बाय-बैक वैल्यू देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, भले ही आपने अपना मोबाइल फ्लिपकार्ट से खरीदा हो या नहीं। यह प्रोग्राम भारत में लगभग 1700 पिनकोड पर उपलब्ध है।
Instacash
इंस्टाकैश आपके पुराने फोन को बेचने का एक और बेस्ट तरीका है। आपको इसके लिए बस उनका ऐप डाउनलोड करना है जिसमें एक एल्गोरिदम है जो आपके पुराने फोन का प्राइस सेट करता है। इंस्टाकैश पर आप डेड फोन भी बेच सकते हैं। इसके अलावा आप चुन सकते हैं कि आप कैसे पेमेंट चाहते हैं, आपको पेटीएम, आईएमपीएस या एनईएफटी के जरिए पैसे चाहिए। हालांकि, पिकअप चार्ज अलग से लिया जाता है।
इंस्टाकैश सर्विस जयपुर, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, सूरत, नोएडा, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, पटना, मैसूर, विजयवाड़ा, हुबली, अहमदाबाद और गांधीनगर सहित 19 शहरों में उपलब्ध है।
Budli
बुलडी एक और वेबसाइट है जो पुराने फोन खरीदती है। यदि आपका मोबाइल मॉडल बुडली में लिस्टेड है तो आप केवल डिटेल्स शेयर कर नकद पैसा कमा सकते हैं। यदि आपके पास काफी पुराना या कम लोकप्रिय मॉडल है, तो आप कंपनी से रिक्वेस्ट कर सकते हैं और बुडली टीम 72 घंटों के भीतर आपसे संपर्क करेगी।
यदि कंपनी आपकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेती है, तो आपका डिवाइस आपके दरवाजे से ही पिक कर लिया जाएगा, फिर इंस्पेक्शन के लिए फोन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद अगले 24 घंटे में आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
Olx
यह सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली वेबसाइटों में से एक है जहां आप अपने पुराने स्मार्टफोन बेच सकते हैं, यह एक बहुत लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। यह वेबसाइट सीधे खरीदार और विक्रेता को जोड़ती है, हालांकि, आपको प्लेटफॉर्म पर सभी डिटेल्स शेयर करने होंगे। इस प्लेटफार्म पर आप खरीदार से सीधे बात कर सकते हैं और कीमत पर बातचीत भी कर सकते हैं।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines