हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

In Pics: दिल्ली में टिम कुक, साकेत में देश का दूसरे Apple Store का किया उद्घाटन, चांदनी चौक में खाई जलेबी

विज्ञापन

Apple Store Delhi: एप्पल ने मुंबई के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अपना दूसरा रिटेल स्टोर खोल दिया है। एक दिन पहले मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में पहले एप्पल स्टोर के उद्घाटन के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक ने सुबह 10 बजे एप्पल साकेत स्टोर का अनावरण किया।

साकेत स्टोर का उद्घाटन के समय टिम कुक ने वहां मौजूद ग्राहकों से भी मुलाकात की। इससे पहले बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर टिम कुक ने ट्विटर पर साझा की थी।

एप्पल स्टोर में मिलेंगे सभी प्रोडक्ट

अब, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी लोग एप्पल के सभी प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकेंगे। दिल्ली स्थित एप्पल स्टोर में कुल 70 टीम मेंबर्स हैं, जिनमें आधी महिलाएं हैं।

सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने टिम में भारत के 18 विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों को शामिल किया है, जो 15 से अधिक भारतीय भाषाएं बोल सकते हैं। यानी एप्पल स्टोरेज से लोग आसानी से प्रोडक्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

आपको बता दें कि, एप्पल के इस स्टोर में सर्विस की भी सुविधाएं मिलेगी यानी यानी आप अपने किसी प्रोडक्ट को इस स्टोर में रिपेयर भी करवा सकते हैं।

एप्पल के नए स्टोर और भारत में पहले से मौजूद अन्य स्टोर में सबसे बड़ा अंतर ये है कि जो पहले से एपल स्टोर भारत में चल रहे हैं, वे एपल की ओर से अधिकृत हैं, जबकि ये जो दो नए स्टोर खुले हैं, उस पर पूरा कंट्रोल एपल का ही है। दिल्ली और मुंबई स्थित दोनों नए स्टोर में सिर्फ एपल के प्रोडक्ट मिलेंगे, जबकि ऑथराइज्ड स्टोर में थर्ड पार्टी कंपनियों के प्रोडक्ट भी मिलते हैं।

दिल्ली आए टिम कुक ने स्टोर के उद्घाटन से पहले शहर के अलग-अलग जगहों पर घूमने गए और अलग जगहों पर घूमने गए हैं। इस दौरान उन्होंने चांदनी चौक के पास जलेबी का भी स्वाद चखा।

अब, भारत के दो बड़े शहरों में एप्पल स्टोर खोलने के बाद कंपनी अन्य शहरों में भी अपना पैर पसारना चाहती है। आने वाले समय में एप्पल देश के कुछ अन्य शहरों में अपना नया स्टोर खोलने का ऐलान कर सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें