Satellite Internet vs Mobile Tower: समय के साथ कई तकनीकी बदलाव हो रहे हैं। फीचर फोन से यूजर्स स्मार्टफोन पर आ चुके हैं और कॉलिंग के साथ डेटा का लाभ उठा रहे हैं। आलम ये है कि दुनिया भर में कनेक्टिविटी को लेकर पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बिना किसी रुकावट के हर कोई कॉलिंग समेत इंटरनेट की सुविधा का फायदा चाहता है, जिसके लिए कई दिग्गज कंपनियां पूरी कोशिश में जुटी हुई हैं।
बढ़ती टेक्नोलॉजी के तहत रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो एयर फाइबर को लॉन्च किया। जबकि, एक्स के मालिक एलन मस्क की ओर से स्टारलिंक नामक कंपनी की शुरुआत काफी समय पहले ही कर दी गई थी। हालांकि, ये कंपनी भारत में उपलब्ध नहीं है। आगामी दिनों में अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी सैटेलाइट इंटरनेट की ओर अपने पैर पसार सकती हैं। ऐसे में कहीं न कहीं ये एक बड़ा सवाल हो गया है कि क्या मोबाइल टावर की जगह सैटेलाइट इंटरनेट लेने वाला है?
ये भी पढ़ें- Bank Account में जीरो बैलेंस होने पर नहीं लगेगा जुर्माना! क्या कहता है RBI का नियम?
सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन पर मोबाइल का भविष्य क्या है?
टेक्नोलॉजी की दुनिया में पिछले कई वर्षों से बदलाव देखने को मिल रहा है। इनमें मोबाइल टावर से सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन का दौर भी शामिल होता जा रहा है। ज्यादातर मोबाइल का भविष्य सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन पर आधारित है। कहीं न कहीं मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर धीरे-धीरे खत्म हो सकता है। पिछले साल 2022 में एप्पल ने अपना आईफोन 14 भी सैटेलाइट से संबंधित एसओएस फीचर के साथ पेश किया था, जिसकी मदद से बिना नेटवर्क कनेक्शन के भी कॉलिंग सुविधा प्रदान की जाती है।
कीमत के मामले में कौन सा महंगा?
कीमत की बात करें तो वर्तमान में सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत (Satellite Internet Price) बहुत ज्यादा है। फिलहाल, एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट स्टारलिंक कंपनी (Starlink Subscription) की हर महीने की सदस्यता करीब 5000 रुपये है। दुनिया की सबसे बड़ी सैटेलाइट इंटरनेट कहलाई जाने वाली ये कंपनी भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जल्द ही स्टारलिंक भी भारत में कम कीमत में आ सकती है, जिससे रिलायंस जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Jio का किफायती प्लान! एक रिचार्ज से चलेंगे 4 फोन नंबर; अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिलेंगे कई बेनिफिट्स
क्या मोबाइल टावर कर दिया जाएगा पूरी तरह से खत्म?
फिलहाल, सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा हर किसी के पास नहीं है और इसे सभी मौसम के लिए सही नहीं माना जा रहा है। आगामी दिनों में इस पर और काम करने के साथ सुधार किया जा सकता है। सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस अगर हर मौसम में बिना रुके मिलेगी तो ये तय है कि आने वाले समय में मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर खत्म कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 hr agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
5 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
6 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines